सोनीपत में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार, विमल किशोर को मिली एंटी करप्शन विंग की कमान
आम आदमी पार्टी की मुरथल बैठक में संगठन का विस्तार हुआ। विमल किशोर को एंटी करप्शन विंग का प्रदेश अध्यक्ष और रणबीर छिक्कारा को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य ...और पढ़ें

मुरथल बैठक में रणबीर छिक्कारा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य नियुक्त, भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूत संगठन बनाने का संकल्प
HighLights
मुरथल में आम आदमी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
विमल किशोर एंटी करप्शन विंग के प्रदेश अध्यक्ष बने।
रणबीर छिक्कारा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य नियुक्त किए गए।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। आम आदमी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को मुरथल स्थित रायल ढाबा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता और प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र अहलावत ने की। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए।
पार्टी के वरिष्ठ नेता विमल किशोर को सर्वसम्मति से आम आदमी पार्टी की एंटी करप्शन विंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि जिला अध्यक्ष रणबीर छिक्कारा को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया।
नई जिम्मेदारी मिलने पर विमल किशोर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा से इस पद का निर्वहन करेंगे। उन्होंने संकल्प जताया कि जल्द ही प्रदेशभर में एंटी करप्शन विंग का एक मजबूत ढांचा तैयार किया जाएगा, ताकि भ्रष्टाचार से पीड़ित लोगों की मदद की जा सके और इसके खिलाफ एक प्रभावी आवाज उठाई जा सके। बैठक में संगठन की एकजुटता साफ दिखाई दी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कैथल जिला अध्यक्ष जगमग मटोर, जिला सचिव विकास दहिया, विधानसभा अध्यक्ष योगेश पाल, बबीता और रामबीर सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।