Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत में पहली बार: 10 महिलाओं का शातिर चोर गिरोह गिरफ्तार, पावर हाउस से कर रही थीं लाखों की चोरी

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 06:22 PM (IST)

    सोनीपत के दीपालपुर पावर हाउस में बिजली निगम के अधिकारियों ने 10 महिलाओं के एक चोर गिरोह को 6 लाख रुपये के तार चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा। ...और पढ़ें

    महिलाओं का चोर गिरोह गिरफ्तार। जागरण

    महिलाओं का चोर गिरोह गिरफ्तार। जागरण

    संवाद सहयोगी, राई। सोनीपत में यह संभवतः पहली बार है कि महिलाओं के 10 सदस्यीय चोर गिरोह को बिजली निगम के अधिकारियों ने चोरी करते पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।

    चोरी का मामला दीपालपुर स्थित पावर हाउस का है, जहां अधिकारियों ने इन्हें चोरी किए गए छह लाख रुपये मूल्य के तारों के तीन बंडलों के साथ पकड़ा है।

    पुलिस ने बुधवार को पकड़ी गई महिलाओं को कोर्ट में पेश किया जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में रोहतक महिला जेल में भेज दिया गया है।

    पावर हाउस के मेनटेनेंस इंचार्ज दिनेश ने बहालगढ थाना पुलिस में शिकायत देकर बताया कि मंगलवार दोपहर को सीसीटीवी में देखने पर पता चला कि स्टोर रूम में बिना अनुमति के दो महिलाएं घुसी हुई थी।

    महिलाओं को किया काबू

    इंचार्ज अपने स्टाफ के साथ तत्काल स्टोर रूम में पहुंचे और तारों के बंडल उठा रहीं महिलाओं को काबू किया।। इसके साथ ही पावर हाउस की दीवार के पास ड्रम आदि रखे देख स्टाफ की आशंका बढ़ गई।

    दीवार के पार देखने पर पता कि दोनों महिलाओं की साथी आठ अन्य महिलाएं तारों के तीन बंडलों के साथ कतार में बैठकर और माल फेंके जाने की प्रतीक्षा कर रही थीं।

    पावर हाउस के स्टाफ ने उन्हें भी काबू करके पुलिस को मौके पर बुलाया और दस महिलाओं को उनके सुपुर्द कर दिया। महिलाओं द्वारा चोरी किए गए तारों के बंडलों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

    उनके द्वारा चोरी किए गए सामान की कीमत छह लाख बताई गई है। सोमवार को भी डेढ़-दो लाख रुपये कीमत का तारों का एक बंडल यहां से चोरी हुआ था।

    पुलिस नहीं करती समय पर कार्रवाई

    इसी पावर हाउस से मार्च में ट्रांसमिशन लाइन का लगभग पांच लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी हुआ था। इस संबंध में उच्चाधिकारी शुभम डे ने तीन मार्च को बहालगढ थाना पुलिस में शिकायत दी। शिकायत पर एफआइआर दर्ज नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में संपर्क किया, जिसके बाद अढाई माह में एफआइआर दर्ज हो सकी थी।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा में साइबर अपराधियों की खैर नहीं, नकेल कसने के लिए खुले 5 नए थाने; ऑनलाइन धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम

    यह भी पढ़ें- तहसील स्टांप ड्यूटी घोटाले में जेई और दो पटवारियों पर गिरेगी गाज, सरकारी खजाने को लगाया लाखों का चूना