यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'अभय कहते थे भूपेंद्र हुड्डा ने ओपी चौटाला को जेल करवाई, अब उन्ही को न्योता दे रहे'- बिजली मंत्री रणजीत चौटाला
हरियाणा सरकार में मंत्री रणजीत चौटाला ने अभय चौटाला द्वारा रैली में भूपेंद्र हुड्डा को न्योता भेजने पर कटाक्ष किया है। रणजीत चौटाला ने कहा कि पहले अभय ...और पढ़ें

HighLights
- रणजीत चौटाला ने अभय चौटाला पर साधा निशाना
- रणजीत चौटाला ने दिए लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत
- बिजली मंत्री बोले- अभी बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन है, लेकिन क्या पता कब हालात बदल जाएं
सिरसा, जागरण संवाददाता। Ranjit Chautala On Abhay Chautala हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने सोमवार को पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में जनसमस्याएं सुनी। 25 सितंबर को स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की जयंती पर होने वाली रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को न्योता देने पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र हुड्डा का अपना कद है। जब चौधरी ओम प्रकाश चौटाला व अजय चौटाला को जेल हुई तो उसे समय अभय सिंह कहते थे कि भूपेंद्र हुड्डा ने मेरे पिताजी को सजा करवाई है।
उन्होंने कहा, "अभय चौटाला कहते थे कि मैं हुड्डा से कभी हाथ नहीं मिलाउंगा और अब इनेलो वाले भूपेंद्र हुड्डा को रैली का नेता दे रहे हैं। मेरा मानना है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा रैली में नहीं आएंगे। हुड्डा मेरा दोस्त हैं और मैं उन्हें जानता हूं। इस रैली में नीतीश कुमार, सुखबीर सिंह बादल व अन्य दूसरे नेता आएंगे तो वहां उनकी मौजूदगी से भूपेंद्र हुड्डा का कद घटेगा। वह अपना स्वाभिमान रखते हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि वे नहीं आएंगे।"
'ओपी चौटाला पहले 1 नवंबर को मनाते थे जन्मदिन'
रणजीत चौटाला ने कहा कि स्वयं स्वर्गीय चौधरी देवीलाल को भी नहीं पता था कि उनका जन्मदिन कब है। जब भी उनसे पूछते थे तो वह कहते थे कि जो मेरा जन्मदिन मनाया जा रहा है मैं उससे 2 साल पहले पैदा हुआ था। चौधरी ओम प्रकाश चौटाला पहले 1 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते थे। अब इनेलो वाले सितंबर में मानने लग गए हैं।

ये भी पढ़ें- Kanwar Pal Kalinga Death: नहीं रहे हरियाणवी लोक गायक कलिंगा, डेंगू ने ले ली जान; गमगीन आंखों से दी अंतिम विदाई
'फरवरी में करूंगा रैली'
रणजीत सिंह ने कहा कि मैं भी उनका जन्मदिन स्मृति दिवस के रूप में मनाना चाहता था। मगर अभी किसान खेतों में काम कर रहे हैं। इसलिए अगले साल फरवरी में मैं उनका जन्मदिन स्मृति दिवस के रूप में मनाउंगा। एक दिन पहले सबका खाना रखूंगा। फरवरी में ही एक बहुत बड़ी रैली करूंगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आएंगे। उन्होंने कहा कि यह रैली हिसार या सिरसा में हो सकती है। इस रैली का नाम चौधरी देवीलाल स्मृति रैली होगा।
रणजीत सिंह ने कहा कि नौकरियों के मामले में सीएम मनोहर लाल ने पारदर्शी लागू की है। आजकल सब कुछ ऑनलाइन है। हर मुख्यमंत्री का काम करने का अपना तरीका होता है। मनोहर लाल का अपना तरीका है, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अलग तरीका है। अब सीएम प्रदेश में जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और आम आदमी अपने आपको कंफर्ट महसूस कर रहा है।
'राजनीति संभावनाओं का खेल'
रणजीत सिंह ने कहा कि 2019 मैं जब मैंने चुनाव जीता तो मुझे भी नहीं पता था कि मैं भाजपा के साथ जाउंगा। राजनीति संभावनाओं का खेल है। प्रदेश में भाजपा व जजपा का गठबंधन चल रहा है, क्या पता कल हालात बदल जाएं। क्या पता कल को मैं बीजेपी में चला जाऊं। सब संभावनाओं का खेल है। लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में रणजीत चौटाला ने कहा कि सिरसा से तो मैं चुनाव लड़ नहीं सकता। क्योंकि यह सुरक्षित सीट है और बीजेपी वालों का अपना सर्वे चल रहा है। भाजपा पार्टी में नियम भी है कि 75 साल से ऊपर का चुनाव नहीं लड़ सकता। मगर हर पार्टी सत्ता में रहना चाहती है।

