विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतक में छात्रा के साथ दो युवकों ने किया गैंगरेप, एआई से फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप

Published: Thu, 08 Oct 2026 09:42 PM (IST)

रोहतक में बीए की छात्रा के साथ एआई से अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

छात्रा के साथ दो युवकों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज।

छात्रा के साथ दो युवकों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज।

HighLights

  1. एआई से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल किया गया।

  2. दो युवकों ने छात्रा के साथ कई बार गैंगरेप किया।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, रोहतक। अर्बन स्टेट थाना क्षेत्र में बीए प्रथम ईयर की छात्रा के साथ एआइ से अश्लील फोटो बनाकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने बताया कि दो आरोपित घर बनाने का मैटिरियल डालने का काम करते हैं।

इसके चलते आरोपितों का उनके घर पर आना जाना था। इसके बाद दिसंबर 2025 में इंटरनेट मीडिया पर उनके पास एक आरोप का संदेश आया और उसने एआइ से उनके झूठे अश्लील फोटो बनाकर भेज दिए और संदेश भेजा कि अपने घर से बाहर आ जा नहीं तो मैं तेरे फोटो वायरल कर दूंगा। इससे छात्रा घबरा गई और बाहर आ गई।

आरोप है कि जब छात्रा घर के बाहर आई तो उन्हें एक सफेद रंग की कार खड़ी मिली। इसमें आरोपित बैठा हुआ था। उसने जबरदस्ती अपनी कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपित छात्रा को वहां पर लेकर गया। जहां पर घर बनाने का मैटिरियल पड़ा था।

आरोपित ने छात्रा के साथ गलत काम किया। इसके बाद दूसरा आरोपित भी वहां पर आ गया। उसने भी छात्रा के साथ गलत काम किया। छात्रा का आरोप है कि आरोपितों ने धमकी दी कि अगर किसी को यह बात बताई तो फोटो वायरल कर देंगे। इसके बाद आरोपित ने जनवरी 2026 में आईएमटी में सुनसान जगह लेकर गया और गलत काम किया।

इसके बाद दोनों आरोपित छात्रा के साथ गलत काम करते रहे। आरोपित ने कभी आफिस तो कभी सुनसान जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा को जब चक्कर आए और वह गिर गई तो स्वजन को इस बारे में जानकारी हुई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।