विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurmeet Ram Rahim फिर आया जेल से बाहर, यूपी के इस जिले में रहेगा; सुनारिया जेल से 21 दिन की मिली फरलो

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
Updated: Tue, 21 Nov 2023 02:08 PM (IST)

साध्वी के साथ दुष्कर्म पत्रकार और पूर्व डेरा प्रबंधक हत्याकांड मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहा गुरमीत सिंह मंगलवार को आठवीं बार जेल से बाहर आया ...और पढ़ें

गुरमीत सिंह फिर आया जेल से बाहर।
गुरमीत सिंह फिर आया जेल से बाहर।

HighLights

  1. गुरमीत सिंह फिर आया जेल से बाहर
  2. कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच जेल से निकला बाहर
  3. 2017 से सुनारिया जेल में बंद
  4. साध्वी दुष्कर्म मामले में बीस वर्ष की मिली है सजा
  5. नौवीं बार गुरमीत सिंह जेल से आया बाहर

ओपी वशिष्ठ, रोहतक। साध्वी दुष्कर्म, पत्रकार और पूर्व डेरा प्रबंधक हत्याकांड के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहा गुरमीत सिंह (Ram Rahim News) मंगलवार को आठवीं बार जेल से बाहर निकला। 21 दिन की फरलो मंजूर होने के बाद सुनारिया जेल(Sunaria Jail) से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बरनवाला आश्रम (Baranwala Ashram) के लिए रवाना हुआ।

कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच जेल से आया बाहर

मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इसां और उसके अधिवक्ता दो गाड़ियों में जिला जेल के बाहर पहुंचे। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच गुरमीत सिंह की तीन गाड़ियों का काफिला तेज गति से परिसर से निकला। किसी प्रकार की घटना न हो, इसके लिए जेल परिसर से लेकर हाईवे तक पुलिस के जवान तैनात थे।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

इसी गाड़ी में गुरमीत सिंह मौजूद

जेल में बंदियों से होने वाली मुलाकात रद्द

मीडिया कर्मियों को भी जेल परिसर के आसपास नहीं जाने दिया। आइआइएम रोहतक के समीप नाके पर ही मीडिया कर्मियों को रोका गया था। जेल में कैदी व बंदियों से स्वजनों की मुलाकात भी नहीं होने दी।

यह भी पढ़ें: Jind News: बिना डिग्री-डिप्लोमा के दसवीं पास महिला कर रही थी सबका इलाज, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अचानक मारा छापा; फिर जो हुआ

2017 से सुनारिया जेल में बंद

डेरा सच्चा सौदा(Dera Sacha Sauda) प्रमुख गुरमीत सिंह साध्वी यौन उत्पीड़न मामले में अगस्त 2017 से सुनारिया जेल में बंद है। इसके बाद दो अलग-अलग हत्याकांड में गुरमीत सिंह को सजा आजीवन कैद की सजा सुनाई जा चुकी है।

सड़क के दोनों ओर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की मौजूदगी

पंचकूला की सीबीआइ की विशेष अदालत ने 25 अगस्त 2017 को दोषी करार दिया था। इसी दिन हेलीकॉप्टर से उसे रोहतक की सुनारिया जेल में भेज दिया।

साध्वी दुष्कर्म मामले में बीस वर्ष की सजा

दो दिन बाद सुनारिया जेल में ही अदालत लगातर उसे साध्वी दुष्कर्म मामले में बीस वर्ष की सजा सुनाई गई थी। इसी दिन से सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। पहली बार 24 अक्टूबर को गुरमीत सिंह 24 घंटे की सीक्रेट पैरोल पर बाहर निकाला गया था।

पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नौवीं बार गुरमीत सिंह जेल से आया बाहर

इसके बाद 21 जून को मां से मिलने के लिए 48 घंटे की कस्टडी दी। सात फरवरी 2021 को 21 दिन की पैरोल दी गई थी। मंगलवार को नौवीं बार गुरमीत सिंह जेल से बाहर निकाला गया है।

कब-कब आया जेल से बाहर

24 अक्टूबर 2020 - 24 घंटे की सीक्रेट पैरोल

21 जून 2021 - 48 घंटे की कस्टडी

07 फरवरी 22- 21 दिन की पैरोल

जून 2022 - 30 दिन की पैरोल

अक्टूबर 2022 - 40 दिन की पैरोल

जनवरी 2023 - 40 दिन की पैरोल

जुलाई 2023 - 30 दिन की पैरोल

यह भी पढ़ें: Rohtak News: इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रोफेसर का कैंपस से पर्स चोरी, ATM कार्ड से पांच बार में निकाले 50 हजार