विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pro Kabaddi 2023: प्रो कबड्डी लीग सीजन-10 में जमकर धनवर्षा, हरियाणवी खिलाड़ी बने पहली पसंद

By Omparkash VashishtEdited By: Mohammad Sameer
Updated: Sun, 15 Oct 2023 06:59 AM (IST)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं प्रो कबड्डी के स्टार खिलाड़ी रहे दीपक निवास हुड्डा को इस बार कोई खरीदार नहीं मिला। इसी तरह संदीप नरवाल पर भी इसी फ्रेंच ...और पढ़ें

हरियाणवी खिलाड़ी बने पहली पसंद (प्रतीकात्मक फोटो)
हरियाणवी खिलाड़ी बने पहली पसंद (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. हरियाणी खिलाड़ियों को खरीदने में सभी फ्रेंचाइजी में लगी होड़
  2. प्रो कबड्डी के कुल खिलाड़ियों में 50 प्रतिशत से ज्यादा में हरियाणावी
  3. खिलाड़ियों पर जमकर हुई धनवर्षा, अब प्रतियोगिता में रहेगी खास नजर

ओपी वशिष्ठ, रोहतक। दो दिसंबर से प्रो कबड्डी लीग का सीजन-10 शुरु होने जा रही हैं। खिलाड़ियों की बोली की प्रक्रिया पूरी हो गई। बोली में सबसे ज्यादा प्राथमिकता हरियाणा के खिलाड़ियों को दी गई। ऐसी कोई भी फ्रेंचाइजी नहीं है, जिसमें हरियाणा के खिलाड़ी शामिल न हो।

यूं कह सकते हैं कि हरियाणा के खिलाड़ियों के बिना किसी भी फ्रेंचाइजी की टीम नहीं बनी है। इतना ही नहीं खिलाड़ियों पर धनवर्षा भी जमकर हुई। काफी खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी बोली एक करोड़ रुपये के आसपास रही है।

हरियाणा के खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा भरोसा बेंगलुरु बुल्स 15 और गुजरात टाइटंस 14 ने किया है। इसके बाद हरियाणा स्टीलर्स की टीम है, जिसमें आधे से ज्यादा खिलाड़ी हरियाणा से ही हैं। सभी फ्रेंचाइसी की बात करें तो 110 खिलाड़ी हरियाणा से हैं।

किस फ्रेंचाइसी में कितने हरियाणावी खिलाड़ी

फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों की संख्या

जयपुर पिंक पैंथर्स 06

यूपी योद्धा 06

पटना पाइरेट्स 10

यू मुंबा 06

तेलगु टाइटंस 09

पुनेरी पलटन 04

बंगाल वारियर्स 03

गुजरात जायंट्स 14

दबंग दिल्ली 13

बेंगलुरु बुल्स 15

हरियाणा स्टीलर्स 11

तमिल थलाइवाज 05

एमडीयू के आठ खिलाड़ियों का चयन

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सात खिलाड़ियों का चयन प्रो कबड्डी सीजन-10 में हुआ है। जिसमें सौरभ नांदल, अमिन आंतिल, रोहित शर्मा, यश हुड्डा, अंकित, मोहित नांदल और कपिल शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी एमडीयू में हुए अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में भी खेले हैं।

अब अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय चैंपियनशिप के लिए एमडीयू की टीम मं भी चयन हो चुका है। कबड्डी कोच प्रवीण कुमार ने बताया प्रो कबड्डी में एमडीयू के खिलाड़ियों की भागीदारी हमेशा से रहती है।

इन खिलाड़ियों पर की बोली 50 लाख से ज्यादा

खिलाड़ी राशि

आशु मलिक 97.50

मीतू शर्मा 93.50

मंजीत दहिया 92.30

विजय मलिक 82.50

गुमान सिंह 85

राहुल सेलपाड़ 40.50

रोहित गुलिया 58.50

विकास खंडोला 55.35

नोट राशि लाख में है

पूर्व के स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिला इस बार खरीदार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं प्रो कबड्डी के स्टार खिलाड़ी रहे दीपक निवास हुड्डा को इस बार कोई खरीदार नहीं मिला। इसी तरह संदीप नरवाल पर भी इसी फ्रेंचाइसी ने भरोसा नहीं लिया। दोनों ही खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी हैं। इसके अलावा अमित हुड्डा, संदीप ढुल, राजेश नरवाल और सुरेंद्र नाडा को भी इस बार निराश होना पड़ा है।

प्रो कबड्डी में ये सभी खिलाड़ी स्टार होते थे। जिस भी टीम में होते थे, उनकी हार-जीत इन्हीं खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर तय होती थी। लेकिन इस बार नए खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने ज्यादा विश्वास किया है।

कबड्डी कोच, खेल विभाग हरियाणा नवीन कुमार कहते हैं कि-

प्रो कबड्डी में हरियाणा के खिलाड़ियों का हमेशा से दबदबा रहा है। इस बार भी सभी फ्रेंचाइजी ने प्रदेश के खिलाड़ियों को प्राथमिकता देते हुए खुलकर बोली लगाई है।इसलिए हरियाणा के खिलाड़यों का चयन कुल खिलाड़ियों का 50 प्रतिशत से अधिक है। प्रो कबड्डी प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिला है, जिससे वो अपनी प्रतिभा निखार सकते हैं। रातों-रात खिलाड़ी लखपति और अरबपति बन गए हैं।