'मैंने उसे मार दिया...', हरियाणा में पत्नी की हत्या के बाद पति ने अपनी मां को लगाया फोन
रोहतक के गढ़ी मोहल्ला में एक पति ने अपनी पत्नी लाली की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी अनीष ने ...और पढ़ें
-1791477110870_m.webp)
लाली और अनीष की शादी की तस्वीर।
HighLights
पति अनीष ने पत्नी लाली की गला घोंटकर हत्या की।
हत्या के बाद आरोपी ने मां को फोन पर सूचना दी।
पुलिस आरोपी अनीष की तलाश में जुटी हुई है।
जागरण संवाददाता, रोहतक। सिटी थाना क्षेत्र में गढ़ी मोहल्ला में पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या के मामले में पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, लाली की बहन लक्ष्मी ने बताया कि आरोपित अनीष ने एक बार पहले भी चाकू से लाली को मारने का प्रयास किया था।
हालांकि, उस समय वह खुद मौके पर थी। जिसके चलते आरोपित उनकी बहन को नुकसान नहीं पहुंचा जा सका था। बुधवार को वह प्लानिंग के तहत आया और उसकी हत्या करने के बाद चुपचाप निकल गया। मृतक लाली की बहन लक्ष्मी ने बताया कि आरोपित अनीष ने जिस समय उनकी बहन की गला घोंटकर हत्या की। उस समय उनकी भांजी कमरे में ही थी।
आरोपित ने लाली का गला दबाने के बाद अपनी मां को फोन किया और कहा कि मैंने उसे मार दिया है। इसके बाद उसकी मां ने कहा कि तूने इसे अभी क्यों मारा। कुछ महीनों बाद मार देता। इसके बाद आरोपित जोर-जोर से रोने लगा और रात भर कमरे में ही रुका।
इसके बाद गुरुवार की सुबह चला गया। भांजी ने इसके बाद मकान मालकिन को बताया। जब वह ऊपर आईं और लाली को देखा तो उसकी मौत होने का पता चला। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
लाली से शादी नहीं करना चाहता था अनीष
लक्ष्मी ने बताया कि आरोपित अनीष उनकी बहन लाली के गर्भवती होने के बाद भी उससे शादी नहीं करना चाहता था। इसके चलते लाली ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी थी और उस शिकायत में अनीष की मां समेत अन्य के नाम भी शामिल थे।
जिसके चलते अनीष पर दबाव बना और उसने अपने परिवार के कहने पर लाली से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। हालांकि, इसके बाद भी दोनों का झगड़ा जारी रहा।
लाली ने फोन में देख ली थी दूसरी लड़की के साथ चैट
बहन लक्ष्मी ने बताया कि लाली ने अनीष को दूसरी लड़की से बात करते हुए पकड़ लिया था। जिसके बाद से दोनों के बीच झगड़े होने शुरू हो गए थे। लाली के पास उसके कई स्क्रीन शाट भी थे, जो आरोपित ने हत्या करने के बाद लाली के फोन से डिलीट कर दिए है। उन्होंने कहा कि अनीष का परिवार भी लाली को अपनाना नहीं चाहता था। जिसके चलते पूरे परिवार ने मिलकर उनकी बहन की हत्या अनीष से करा दी।
बार-बार बाथरुम जाने को लेकर हुआ था झगड़ा
लक्ष्मी का कहना है कि उनकी भांजी ने उन्हें बताया कि अनीष बार-बार बाथरूम जा रहा था। लाली उसे ये बोल रही थी कि तुम बार-बार बाथरूम में क्यों जा रहे हो। इसी को लेकर दोनों का विवाद हुआ और अनीष ने उनकी बहन की जान ले ली।
लक्ष्मी ने बताया कि लाली को शक था कि आरोपित बार-बार बाथरूम के बहाने बाहर जा रहा है और वह किसी लड़की से चैट कर रहा है। इसके चलते वह उसे बाथरूम में जाने से रोक रही थी।
लाली के गर्भवती होने के बाद आरोपित ने कमरे पर आना कर दिया था कम
लाली के स्वजन ने बताया कि आरोपित अनीष छह साल से उनकी बेटी के साथ कमरे में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। जब वह गर्भवती को हो गई थी तो आरोपित ने कमरे पर आना बंद कर दिया था। वह कभी-कभी आता था। जिसके चलते लाली की बहन लक्ष्मी उसके साथ रह रही थी। हालांकि, बुधवार की रात वह भी गांव में गई थी।
अस्पताल में नौकरी करते हुए हुई थी दोनों की मुलाकात
आरोपित अनीष एक अस्पताल की फार्मेसी में काम करता था। जहां पर लाली भी नौकरी करती थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात हो गई और दोनों ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला किया।
हालांकि, कमरा लेते समय दोनों ने खुद को पति-पत्नी ही बताया था। लाली के मर्डर के बाद मकान मालिक को इस बात का पता चला कि दोनों की शादी दो महीने पहले ही हुई है।
बेटी योगिता को लेकर भी होता था दोनों के बीच झगड़ा
वहीं मृतका के भाई प्रदीप ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने कहा कि उनकी बहन की पहली शादी साल 2017 में दिल्ली के गांव मित्राउ के दीपक के साथ हो गई थी।
इसके बाद दोनों का तलाक हो गया और 2021 से वह अनीष के साथ लिविंग-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोपित अनीष उनकी भांजी योगिता को अपने साथ नहीं रखना चाहता था। इसी रंजिश में आरोपित ने उनकी बहन लाली की हत्या कर दी।
