विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतक में दिल दहला देने वाला हत्याकांड, मासूम बेटी के सामने प्रेग्नेंट पत्नी का गला घोंटा; 2 महीने पहले ही हुई थी शादी

Published: Thu, 08 Oct 2026 04:51 PM (IST)

रोहतक के गढ़ी मोहल्ले में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव ...और पढ़ें

पति ने बेटी के सामने किया प्रेग्नेंट पत्नी का मर्डर।

पति ने बेटी के सामने किया प्रेग्नेंट पत्नी का मर्डर।

HighLights

  1. रोहतक में पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या की

  2. मृतक महिला लाली उर्फ सुषमा की दो महीने पहले हुई थी शादी

  3. सात साल की बेटी ने मकान मालिक को घटना की जानकारी दी

जागरण संवाददाता, रोहतक। हरियाणा के रोहतक में गढ़ी मोहल्ले में पति ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमस की मार्चरी में भेज दिया और आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान 29 वर्षीय लाली उर्फ सुषमा के रूप में हुई। उसने दो महीने पहले अनीश नाम के युवक से शादी की थी। जिस समय आरोपित ने अपनी पत्नी की हत्या की।

उस समय लाली की सात साल की बेटी भी मौके पर थी। उसने ही सुबह होने पर मकान मालिक को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।