हरियाणा के रोहतक में दिल्ली के प्रेमी जोड़े की हत्या: दोस्तों पर लगा कत्ल और सबूत मिटाने का आरोप
रोहतक के सांपला में दिल्ली के एक प्रेमी जोड़े की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के भाई की ...और पढ़ें

दिल्ली के लवर्स की रोहतक में हत्या, दोस्तों पर शक।
HighLights
दिल्ली के प्रेमी जोड़े संदीप और कविता की हत्या
रोहतक के सांपला में हुई वारदात, शव बहादुरगढ़ में फेंके
दोस्तों नितेश और नितेश उर्फ मेडिसिन पर हत्या का आरोप
जागरण संवाददाता, रोहतक। दिल्ली के एक प्रेमी युगल की रोहतक के सांपला में हत्या कर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपितों ने हसनगढ में हत्या करने के बाद दोनों के शवों को बहादुरगढ़ में फेंक दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल, नई दिल्ली के नेबसराय निवासी राकेश ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके भाई संदीप की सांपला के हसनगढ में परचून की दुकान थी। हालांकि, उसने 3-4 महीने पहले दुकान बंद कर दी थी और कविता निवासी यूपी के साथ गांव में रहने लगा था।
जो अक्सर हसनगढ़ आता जाता रहता था। 26 सिंतबर को संदीप अपनी दोस्त कविता के साथ घूमने के लिए अपनी गाड़ी नं. DL3CCH0719 में सवार होकर आए थे। 30 सितंबर को फोन पर बात भी हुई थी।
बंद हो गया फोन, तो बढ़ी चिंता
जिसमें उसने बताया था कि वह अपनी दोस्त कविता के साथ अपने दोस्तों नितेश निवासी हसनगढ़ और नितेश पुत्र शिवनारायण वासी हसनगढ़ के साथ है। एक-दो दिन के बाद आ जाएंगे।
उसके बाद उनके भाई का फोन स्विच आफ आ रहा था। हमें चिंता हो रही थी। जिस कारण हम अपने भाई संदीप व कविता को तलाश करते हुए हसनगढ़ आए। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर पता किया कि संदीप और कविता की हत्या नितेश व नितेश उर्फ मेडिसिन ने सबूत मिटाने के लिए दोनों को मारकर नहर में फेक दिया।
हमें पता चला कि आसौदा थाना एरिया में दो शव मिले है। जो एक महिला और एक पुरुष की मिली है। हमने उनकी फोटो देखकर पहचान लिये लड़का मेरा भाई संदीप व लड़की कविता है।
जो मेरे भाई की गाड़ी में RC व आधार कार्ड व जरूरी कागजात है। मेरे भाई संदीप व कविता की हत्या करने के बाद गाड़ी और कागजात लेकर फरार हैं। इसलिए पुलिस नितेश उर्फ मेडिस व नितेश उर्फ बच्चा वासियान हसनगढ़ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें और उन्हें गिरफ्तार करें।
