गुरुग्राम-दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों पर 2 दिन के लिए रोक, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैकिक एडवाइजरी
दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर 12 से 15 अगस्त तक गुरुग्राम-दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। रेवाड़ी पुलिस ने एनएच-48 से ...और पढ़ें
-1786361700374_m.webp)
गुरुग्राम-दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। फोटो - AI जनरेटेड
HighLights
दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस हेतु भारी वाहनों पर प्रतिबंध।
गुरुग्राम-दिल्ली मार्ग पर 12 से 15 अगस्त तक डायवर्जन।
रेवाड़ी पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, वैकल्पिक मार्ग सुझाए।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के मद्देनजर आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 12 अगस्त शाम पांच बजे 13 अगस्त दोपहर बाद डेढ़ बजे तक और 14 अगस्त दोपहर तीन बजे से 15 अगस्त दोपहर दो बजे तक गुरुग्राम, दिल्ली जाने वाले भारी मालवाहक/वाणिज्य वाहनों के जाने पर रोक लगाई गई है।
जिला पुलिस ने सभी भारी मालवाहक/वाणिज्य वाहन चालकों से अपील की है कि इन अवधि में एनएच-48 का प्रयोग कर गुरुग्राम-दिल्ली की तरफ यात्रा करने से परहेज करें और अधिक आवश्यकता होने पर एनएच-352 का प्रयोग करें।
वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें
जिला पुलिस द्वारा जयपुर से दिल्ली, गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहनों को एनएच-48 से एनएच-352 पर डाइवर्ट किया गया है। इसी प्रकार रेवाड़ी से दिल्ली, गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहनों को कापड़ीवास फ्लाई ओवर के नीचे से 75 फुटा रोड से भिवाड़ी (राजस्थान) की और डाइवर्ट किया गया है। इसलिए दिल्ली एवं गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहन एनएच-352 का प्रयोग करें या दूसरे अन्य वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें।
वहीं, दूसरी ओर से, पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने सभी पर्यवेक्षक अधिकारियों और थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश जारी किए है।
पुलिस के जवानों की तैनाती
रेवाड़ी, बावल व कोसली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए भी अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। विभिन्न चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई हैं।
जिला पुलिस व सभी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मिलकर आमजन की सुरक्षा को देखते हुए शहर के मुख्य स्थानों, होटलों, धर्मशालाओं, गेस्ट हाउस, रिजोर्ट, सराय, ढाबों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मॉल, तेल डिपो, बस अड्डा के आसपास गहनता से कांबिंग व सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।
खबरें और भी
लावारिस वस्तुओं को नहीं छूने की अपील
जिला पुलिस ने भीड़भाड़ वाली जगह व बस स्टैंड पर यात्रियों को लावारिस वस्तुओं को नहीं छूने की अपील की है। यदि इन स्थानों पर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देती है तो इसकी सूचना नजदीकी थाना या डायल-112 नंबर पर दें।
यह भी पढ़ें- घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट, शाहदरा जीटी रोड बंद; दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
जिले में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस नाके लगाए गए हैं और राइडर व पीसीआर द्वारा गश्त की जा रही है।