Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होली से पहले रेलवे की सौगात: रेवाड़ी-रींगस और जयपुर-भिवानी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ी

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 05:37 PM (IST)

    रेलवे ने होली पर अतिरिक्त यात्री यातायात के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी ...और पढ़ें

    होली पर विशेष रेलसेवाओं के संचालन में विस्तार। फाइल फोटो

    होली पर विशेष रेलसेवाओं के संचालन में विस्तार। फाइल फोटो

    HighLights

    1. तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी।

    2. रेवाड़ी-रींगस, जयपुर-भिवानी ट्रेनें शामिल।

    3. मार्च महीने में यात्रियों को मिलेगी सुविधा।

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए तीन जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन अवधि में विस्तार किया गया है।

    उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09633/09634, रेवाडी-रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा रेवाडी से एक, सात, आठ, 14, 15, 21, 22, 28, 29, 30 मार्च एवं रींगस से दो, आठ, नौ, 15, 16, 22, 23, 29, 30, 31 मार्च को विस्तार किया है।

    गाड़ी संख्या 09637/09638, रेवाडी-रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा रेवाड़ी से एक, सात, आठ, 14, 15, 21, 22, 28, 29, 31 मार्च को एवं रींगस से एक, सात, आठ, 14, 15, 21, 22, 28, 29, 31 मार्च तक विस्तार किया है।

    इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09733/09734, जयपुर-भिवानी-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में जयपुर से एक से 31 मार्च तक एवं भिवानी से एक से 31 मार्च तक विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त रेलसेवाओ का संचालन समय व ठहराव पूर्व की भांति रहेगा।

    यह भी पढ़ें- होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, दिल्ली-हावड़ा के बीच चलेंगी AC स्पेशल ट्रेनें