विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में 54 से अधिक गड्ढे बने हादसों का सबब, हजारों लोगों पर मंडरा रहा हादसों का खतरा

Published: Thu, 08 Oct 2026 06:44 PM (IST)

रेवाड़ी की सड़कों पर बने 54 से अधिक गहरे गड्ढे वाहन चालकों, विशेषकर दोपहिया सवारों के लिए बड़ी परेशानी का ...और पढ़ें

सड़कों पर बने गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने।

सड़कों पर बने गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने।

HighLights

  1. रेवाड़ी की सड़कों पर 54 से अधिक गहरे गड्ढे।

  2. वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को हादसों का खतरा।

  3. बार-बार शिकायत के बावजूद मरम्मत न होने से लोग परेशान।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी की अलग-अलग सड़कों पर बने गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।

मुख्य सड़कों से लेकर सरकुलर रोड और गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य बाजारों की सड़कों पर करीब 54 स्थानों पर गड्ढे बने हुए हैं। कई गड्ढे आधा फीट तो कुछ करीब एक फीट तक गहरे हैं। इनसे आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है।

दरअसल, शहर की नारनौल रोड, माडल टाउन, सरकुलर रोड और बावल रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर सड़क की हालत खराब है। तेज गति से आने वाले वाहन चालकों को अचानक सामने आए गड्ढों से बचने के लिए वाहन मोड़ना पड़ता है। ऐसे में कई बार पीछे से आ रहे वाहन से टक्कर होने का खतरा बना रहता है। रात के समय इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

दोपहिया वाहन चालकों को अधिक खतरा

सड़क पर बने गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों के संतुलन बिगड़ने की आशंका रहती है। कई स्थानों पर गड्ढों के आसपास सड़क की परत भी उखड़ चुकी है। शहरवासियों का कहना है कि संबंधित विभाग को इन गड्ढों की जानकारी होने के बावजूद समय रहते मरम्मत नहीं कराई जा रही है।

शहरवासियों ने बताया कि वे कई बार संबंधित अधिकारियों से सड़क के गड्ढे भरवाने की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर की सभी प्रमुख सड़कों का सर्वे कराकर गड्ढों को जल्द भरवाया जाए, ताकि हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।