Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेवाड़ी में धड़ल्ले से हो रहा घरेलू सिलेंडरों का व्यवसायिक कार्यों में इस्तेमाल, सुरक्षा जोखिम का बढ़ा खतरा

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 01:00 PM (IST)

    रेवाड़ी में घरेलू गैस सिलेंडरों का बड़े पैमाने पर व्यावसायिक उपयोग हो रहा है, जिससे सुरक्षा जोखिम और राजस्व हानि बढ़ रही है। चाय-नाश्ते की दुकानों से ...और पढ़ें

    घरेलू सिलेंडरों का व्यवासायिक कार्यों में हो रहा इस्तेमाल।

    घरेलू सिलेंडरों का व्यवासायिक कार्यों में हो रहा इस्तेमाल।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। नियमों को ताख पर रखकर बड़े स्तर पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। खासतौर पर चाय-नाश्ते की ठेलियों से लेकर बड़े मिष्ठान भंडारों तक में घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों से खाद्य सामग्री बनाने में उपयोग लाया जा रहा है, जो सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर खतरा बन सकता है।

    खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से गत दिनों की गई कार्रवाई के दौरान भी यह पर्दाफाश हो चुका है। जिम्मेदारों की तरफ से नियमित रूप से कार्रवाई करने की बजाय खानापूर्ति की जाती है। वहीं कुछ दिनों से एजेंसियों पर घरेलू सिलेंडरों की किल्लत बनी हुई है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को दो सिलेंडर के लिए दो से तीन दिन का इंतजार करना पड़ रहा है।

    इसके कारण उपभोक्ताओं काे परेशानी उठानी पड़ रही है। बता दें कि खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से शुक्रवार को कार्रवाई के दौरान रेलवे रोड से छह घरेलू सिलेंडर पकड़े गए थे। वहीं शनिवार को बेरली, कोसली व नांगल मूंदी में जांच के दौरान 30 सिलेंडर पकड़े गए थे।

    हादसों की बनी रहती है आशंका

    गैस एजेंसियों और खाद्य सुरक्षा विभाग को इस अनियमितता की जानकारी होने के बावजूद भी कोई खास कार्रवाई नहीं की जा रही है। घरेलू सिलेंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित हैं, लेकिन इनका उपयोग होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों में खुलेआम किया जा रहा है। इससे न केवल सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

    खबरें और भी

    घरेलू सिलिंडर से महंगा है व्यावसायिक सिलिंडर

    व्यावसायिक सिलेंडर में 19 किलोग्राम गैस आती है। इसके दाम 1750 रुपये हैं, जबकि 14.2 किलोग्राम घरेलू गैस सिलेंडर 853 रुपये का आता है। यहां पर दुकानदारों को चार किग्रा गैस के लिए करीब 750 रुपये ज्यादा चुकाने पड़ रहे हैं, जबकि घरेलू सिलिंडर दुकानदार को आसानी से 1100 रुपये तक में उपलब्ध हो जाता है। व्यावसायिक गैस सिलेंडर के लिए मशक्कत करनी पड़ती है।

    खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आमजन व्यवसायिक गतिविधियों में घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल करके अपना व सरकार का नुकसान न करें। विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - एसपी मेहता, सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेवाड़ी

    यह भी पढ़ें- अब निजी क्षेत्र में कार्यरत महिलाएं भी SHe-Box पोर्टल पर कर सकती हैं शिकायत, महिला सुरक्षा को लेकर पहल