Haryana Crime: क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी, रेवाड़ी में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी साइबर पुलिस ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी के मामले में दूसरे आरोपी जनार्दन दुबे उर्फ आकाश दुबे को गिरफ्तार कि ...और पढ़ें
-1772354506338_m.webp)
क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने गत वर्ष गांव श्याम नगर के रहने वाले एक व्यक्ति से ओटीपी पूछकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर खाते से एक लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान यूपी के जिला औरैया के गांव सहायल के रहने वाले जनार्दन दुबे उर्फ आकाश दुबे के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस के अनुसार गत वर्ष छह जुलाई को गांव श्याम नगर के रहने वाले मिन्नू कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसका खाता कोटक महिंद्रा बैंक में है। एक जुलाई 2025 को वह अपने काम में व्यस्त था। इसी दौरान उसके पास एक नंबर से दो-तीन बार फोन आया। फोन करने वाले ने उससे क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर आए ओटीपी को बताने को कहा। बार-बार फोन आने के कारण उसने ओटीपी बता दिया।
इसके बाद उसके खाते पर 202500 रुपये का लोन ले लिया गया। उसके खाते में लोन के 199810 रुपये जमा हुए, जिसमें से एक लाख रुपये तुरंत दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए गए। फोन पर मैसेज आने के बाद उसने अपने खाते में जमा बाकि राशि तुरंत दूसरे खाते में ट्रांसफर कर ली। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपित यूपी के जिला कानपुर के गांव दीपापुर के रहने वाले आयुष तिवारी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
आरोपित आयुष तिवारी के बैंक खाते में ठगी की रकम एक लाख रुपये ट्रांसफर हुई थी। जो इस मामले में पुलिस ने शनिवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपित यूपी के जिला औरैया के गांव सहायल के रहने वाले जनार्दन दुबे उर्फ आकाश दुबे को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने आयुष तिवारी का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।