Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अगले कॉमनवेल्थ में बेटियों संग मेडल लेकर मिलने आऊंगी', पीएम मोदी से बोलीं शर्मिला

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 11:29 AM (IST)

    राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पैरा खिलाड़ी शर्मिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने पीएम से वादा किया कि अगले राष्ट् ...और पढ़ें

    रविवार शाम को दिल्ली में मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री को अपना स्वर्ण पदक दिखाती रेवाड़ी की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी शर्मिला। सौ. स्वयं

    रविवार शाम को दिल्ली में मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री को अपना स्वर्ण पदक दिखाती रेवाड़ी की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी शर्मिला। सौ. स्वयं

    HighLights

    1. राष्ट्रमंडल स्वर्ण पदक विजेता शर्मिला ने पीएम मोदी से मुलाकात की।

    2. अगले कॉमनवेल्थ में बेटियों संग तीन पदक लाने का वादा।

    3. अब अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी सेट पर जाएंगी।

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। राष्ट्रमंडल खेलों में शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीतने वाली पैरा खिलाड़ी ने रविवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। प्रधानमंत्री से शर्मिला (Sharmila Dhankar) की यह तीसरी मुलाकात थी। पहली मुलाकात वर्ष 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने जाने से पहले वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से तथा दूसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में चतुर्थ स्थान प्राप्त कर लौटने पर प्रत्यक्ष मुलाकात हुई थी।

    शर्मिला के जज्बे की प्रधानमंत्री ने की थी जमकर तारीफ

    उस वक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शर्मिला के खेलों के प्रति जज्बा और जीवन संघर्ष की जमकर तारीफ की थी। अब जब वह एफ 57 कैटेगरी के शाटपुट में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी हैं तो प्रधानमंत्री ने शर्मिला से विशेष रूप से बातचीत की। पिछली मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने शर्मिला से अपनी दोनों बेटियों का जिक्र करते हुए खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया था।

    Sharmila Dhankar

    इस बार मुलाकात के दौरान पीएम ने पिछला वादा याद दिलाया तो शर्मिला ने कहा, "अभी बेटियों की उम्र कम है। अगले राष्ट्रमंडल खेलों में उनके घर से तीन पदक लेकर जरूर मिलने आऊंगी।"" सोमवार को वह मुंबई में कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर अमिताभ बच्चन के साथ हाट सीट पर बैठने के लिए रवाना हुईं।

    शर्मिला ने ‘दैनिक जागरण’ को बताया कि प्रधानमंत्री से मिलना अपने आप में गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री की नजर जैसे ही शर्मिला को देखा तो पिछली मुलाकात की यादें ताजा करते हुए न केवल बातचीत की बल्कि भविष्य में भी इसी प्रकार की उपलब्धियां हासिल कर तिरंगा मान बढ़ाने का आशीर्वाद दिया।

    खबरें और भी

    34 की उम्र में पैरा खेलों में लिया हिस्सा

    शर्मिला ने 34 वर्ष की उम्र में 2020 में पैरा खेलों में हिस्सा लेना आरंभ किया और अगले साल राष्ट्रीय पैरा खेलों में खेलते हुए स्वर्ण पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया। इसके बाद 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों और 2023 में एशियन खेलों में चतुर्थ, 2025 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में पांचवां स्थान प्राप्त किया।

    2026 में दुबई फजा वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण व कांस्य पदक जीतने के बाद ग्लासगो पहुंच राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश, परिवार और समाज का नाम रोशन किया। शर्मिला का अगला लक्ष्य अक्टूबर में होने वाले एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना है।

    यह भी पढ़ें- CWG 2026: ग्लासगो में रेवाड़ी की शर्मिला धनखड़ ने रचा इतिहास, पैरा शॉट पुट में जीता गोल्ड मेडल