रेवाड़ी के डहीना पावर हाउस में लगेगा नया ट्रांसफार्मर, 25 से अधिक गांवों को मिलेगी निर्बाध बिजली
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम डहीना गांव के 132केवी पावर हाउस में 16/20एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित करेगा। इससे पावर हाउस की ओवरलोडिंग समस्या खत्म ...और पढ़ें

रेवाड़ी पहुंचा नया ट्रांसफार्मर। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
गोबिंद सिंह, रेवाड़ी। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की तरफ से बिजली प्रसारण इंफा्रस्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम बढ़ाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में निगम की तरफ से डहीना गांव स्थित 132केवी पावर हाउस में 16/20एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा, जिससे न केवल पावर हाउस में ओवरलोडिंग की समस्या खत्म हो जाएगी, बल्कि गर्मी के सीजन में ग्रामीणों को निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो सकेगी।
नया ट्रांसफार्मर लगने से पावर हाउस से चलने वाले 25 से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा। पहले 132केवी डहीना पावर हाउस में 10/16एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। यह ट्रांसफार्मर करीब 18 वर्ष पहले लगाए गए थे।
यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में दो युवकों ने की आत्महत्या: घर और स्कूल कैंपस में मिले शव, सुसाइड नोट बरामद
जिनमें से एक ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करते हुए उसकी जगह पर 16/20एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। इस ट्रांसफार्मर पर निगम की तरफ से करीब 2.80 करोड़ रुपये का खर्चा किया गया है।
कई पावर हाउसों की बढ़ाई जा चुकी है क्षमता
निगम की तरफ से 220केवी रेवाड़ी पावर हाउस में 100एवीए का स्पेयर ट्रांसफार्मर रखा गया है, जिसका आपात स्थिति में उपयोग किया जा सकेगा। इसी प्रकार निगम की तरफ से 132केवी बावल शहर में 25 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है।
धारूहेड़ा स्थित 66केवी पावर हाउस में 16एमवीए की जगह 31.5 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है तथा 132केवी पाली गोठड़ा में 25एमवीए तथा बुड़ौली पावर हाउस में 16 की जगह 25एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है।
यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन का शेड्यूल जारी, 1 अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत
132केवी डहीना पावर हाउस में 16/20एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। ट्रांसफार्मर आ चुका है। जल्द ही ट्रांसफार्मर के इंस्टालेशन का कार्य शुरू किया जाएगा। तकनीकी टीम की जांच के बाद ट्रांसफार्मर को चालू कर दिया जाएगा। इससे आसपास के गांवों के उपभोक्ताओं को निश्चित रूप से राहत मिलेगी।
संजय यादव, कार्यकारी अभियंता हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम