विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Weather Update: हरियाणा में कल से फिर बदल सकता है मौसम, दो दिन तेज बारिश की संभावना

Updated: Mon, 26 Aug 2024 07:47 AM (IST)

हरियाणा में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। मंगलवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं 28 अगस्त से हरियाणा के कई जिलों में त ...और पढ़ें

हरियाणा में आने वाले दो दिनों में तेज बारिश की संभावना (फाइल फोटो)
हरियाणा में आने वाले दो दिनों में तेज बारिश की संभावना (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हरियाणा में 27 अगस्त से मानसून सक्रिय होने की संभावना।
  2. दिल्ली के उत्तर में निचले स्तर पर शिफ्ट हो गई है मानसून ट्रफ रेखा।
  3. अंबाला में इस माह में किसी भी दिन एक लाख यूनिट बिजली खपत नहीं हुई।

जागरण संवाददाता, पानीपत। प्रदेश में मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 अगस्त से मानसून सक्रिय होने की संभावना है। पलवल, फरीदाबाद, मेवात व रेवाड़ी में तेज वर्षा की संभावना है। वहीं 28 अगस्त को कैथल, करनाल, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात पलवल व रेवाड़ी में तेज वर्षा की संभावना जताई है।

प्रदेश में अब तक 326.2 एमएम वर्षा के मुकाबले 266.8 एमएम वर्षा दर्ज की है। जो सामान्य से 18 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग ने के मुताबिक अगस्त के बाकी बचे दिनों में मानसून की सक्रियता से वर्षा की कमी का कोटा पूरा हो सकता है।

सामान्य के आसपास बना तापमान

बीते दिनों वर्षा की गतिविधियों के बाद दो दिन से मौसम फिर से शुष्क हो गया है। हालांकि तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास व न्यूनतम तापमान 25.0 से 26.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है लेकिन, बाद में मौसम की स्थिति में बदलाव आने की संभावना है।

मानसून ट्रफ और प्रदेश में मौसमी बदलाव

हरियाणा व एनसीआर में लगभग तीन सप्ताह तक चली मानसूनी गतिविधियों का मुख्य कारण मानसून ट्रफ था। अब मानसून ट्रफ रेखा दिल्ली के उत्तर में निचले स्तर पर शिफ्ट हो गई है। इसलिए सतही हवा पश्चिमी दिशा में बदल गई है।

बता दें, पश्चिमी हवाएं कम आर्द्र होने के कारण तापमान को बढ़ाती हैं। लेकिन अब फिर से मानसून सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है।

हरियाणा में अभी ओर वर्षा की संभावना

इस निम्न दबाव की गति मानसून ट्रफ को उसकी सामान्य स्थिति से काफी दूर दक्षिण की ओर खींच ले जाएगी। चूंकि यह मौसम प्रणाली हरियाणा से सुरक्षित दूरी बनाए रखेगी। इसीलिए प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा और प्रभावित नहीं होगा। जब ट्रफ दक्षिण दिशा की ओर बढ़ते हुए हरियाणा के ऊपर से गुजरेगी, तो कुछ समय के लिए वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Haryana News: 'बीजेपी के गिनती के दिन बचे', AAP प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने चुनावी तारीख आगे बढ़ाने पर दी प्रतिक्रिया

अंबाला बिजली निगम को मिली संजीवनी

जिले में इस बार पूरे बरसाती सीजन में बेशक 35 प्रतिशत कम बरसात हुई है लेकिन अगस्त माह में अभी तक हर साल से 35 प्रतिशत अधिक बरसात दर्ज हो चुकी है। अधिक बरसात के चलते बिजली निगम के लिए अगस्त माह की बरसात किसी संजीवनी से कम साबित नहीं हो रही।

इसी बरसात के चलते अभी तक अगस्त माह में किसी भी दिन एक लाख यूनिट खपत नहीं हुई और 81 लाख यूनिट औसतन प्रतिदिन बिजली खर्च हुई जोकि जुलाई की कुल औसत खपत एक लाख 5 यूनिट से करीब 24 हजार यूनिट कम है।

अगस्त माह में 6 अगस्त को सबसे ज्यादा करीब 99.38 हजार और 12 अगस्त को सबसे कम 55 लाख यूनिट ही बिजली खपत हुई।

यह भी पढ़ें- Haryana News: 'वो दिल्ली से झूठ लाकर हरियाणा में परोसते हैं', CM नायब सिंह सैनी ने भूपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना