विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा के इस जिले की चारों विधानसभा में बनेंगे पिंक, ग्रीन, युवा और पीडब्ल्यूडी बूथ; इसके पीछे ये है कारण

Updated: Sun, 31 Mar 2024 08:18 PM (IST)

पानीपत जिले (Panipat News) की चारों विधानसभा में पिंक ग्रीन युवा और पीडब्ल्यूडी बूथ बनाया जाएगा। पिंक बूथ महिला सशक्तिकरण को बताएगा। जबकि ग्रीन बूथ पर ...और पढ़ें

Panipat News: जिला सचिवालय परिसर स्थित निर्वाचन कार्यालय। जागरण
Panipat News: जिला सचिवालय परिसर स्थित निर्वाचन कार्यालय। जागरण

HighLights

  1. जिला की चारों विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे पिंक, ग्रीन, युवा और पीडब्ल्यूडी बूथ।
  2. पिंक बूथ पर महिला और युवा बूथ पर नई उम्र के कर्मचारी देंगे ड्यूटी
  3. पर्यावरण को बढ़ावा देने वाले ग्रीन बूथ पर पहननी होगी ग्रीन ड्रैस।

जागरण संवाददाता, पानीपत। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) में चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्था अनूठी व संदेश देने वाली होगी।जिला की चारों विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पिंक, ग्रीन, युवा और पीडब्ल्यूडी बूथ बनाए जाएंगे।

ग्रीन बूथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा। यूथ बूथ युवा एनर्जी और पीडब्ल्यूडी (पर्सन विथ डिसेबिलिटी) दिव्यांगजनों के सम्मान में तैयार किया जाएगा। पिंक बूथ पर गुलाबी परिधान में महिला कर्मचारी, ग्रीन बूथ पर हरे रंग के परिधान पहने कर्मचारी ड्यूटी करते दिखेंगे।

पिंक बूथ का नाम वुमेन मैनेज्ड बूथ

ऐसी ही स्थिति यूथ बूथ और पीडब्ल्यूडी बूथ पर देखने को मिलेगी। बूथ कहां बनाए जाएंगे, इसके लिए स्थान निर्धारित होने बाकी हैं।तहसीलदार (निर्वाचन) सुदेश राणा ने बताया कि लोकसभा चुनाव में मतदान के आंकड़ों को सहेजने, मतदान प्रतिशत वृद्धि का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। पिंक बूथ का नाम वुमेन मैनेज्ड बूथ होगा।

इस बूथ पर अधिकारी कर्मचारी महिलाएं होंगी। सुरक्षा में भी महिला जवान तैनात रहेंगी। बूथों को व्हाइट-पिंक गुब्बारों-शामियाना से सजाया जाएगा। मतदान के बाद सेल्फी प्वाइंट पर भी लोग फोटो करते दिखेंगे। पिंक बूथों में शुद्ध पेयजल, बैठने की व्यवस्था, बच्चों के खेलने की व्यवस्था की जाएगी।महिलाओं को चुनाव प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाने के प्रति प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

18 से 29 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या अधिक

यूथ बूथ वहां बनेगा, जहां 18 से 29 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या अधिक है। यूथ बूथ बनाने का उद्देश्य है ताकि युवा वर्ग को मतदान के महत्व और समाज के प्रति जिम्मेदारी का अहसास हो सके। जिला की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक ग्रीन पोलिंग स्टेशन बनेगा।

यह भी पढ़ें: 'रैली होनी चाहिए', रामलीला मैदान में INDIA की महारैली पर पूर्व सीएम मनोहर ने दिया बयान; अनिल विज को लेकर भी कही ये बात

ग्रीन पोलिंग स्टेशनों के लिए जगह चयनित करने के साथ पौधारोपण अभियान चलाकर केंद्रों को हर-भरा बनाने का एक प्रयास होगा। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। तहसीलदार (निर्वाचन) ने बताया कि पीडब्ल्यूडी(पर्सन विथ डिसेबिलिटी)का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सम्मान देना है।

इस बूथ पर आंशिक रूप से दिव्यांग स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी, ताकि केंद्रों में मतदान के लिए आने वाले दिव्यांग एवं स्टाफ को मुख्य धारा की श्रेणी में बराबर का सम्मान प्राप्त हो सके।

चुनाव में उनकी भूमिका के महत्व को जानने का अवसर मिल सके। यूथ, पीडब्ल्यूडी और ग्रीन बूथ पर सामान्य रूप से ही काम होगा। इनके दायरे में आने वाले हर वर्ग (मेल, फीमेल और थर्ड जेंडर) का मतदाता समान्य रूप से ही मतदान करेगा।

विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाता

पानीपत शहर 1,02,422

पानीपत ग्रामीण 1,24,091

समालखा 1,04,992

इसराना सुरक्षित 84,473

विधानसभा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी वोटर्स

पानीपत ग्रामीण-1361

पानीपत शहर-1449

समालखा-967

इसराना-1102

विधानसभा क्षेत्र में 18-29 साल के मतदाता

पानीपत ग्रामीण-61600

पानीपत शहर-40332

समालखा-44725

इसराना-57250

नंबरिंग

86 सेक्टर आफिसर संपन्न कराएंगे चुनाव

121 मतदान केंद्रों में अतिरिक्त फोर्स

876 बूथ बनाए जाने हैं

6 मई तक नामांकन जमा

7 मई को नामांकन पत्रों की छंटनी

9 मई को नाम वापस ले सकेंगे

25 मई तो मतदान

4 जून को मतगणना

यह भी पढ़ें: Anil Vij: चुनाव से पहले पार्टी की बैठकों से बनाई दूरी! ये वजह आई सामने; पूर्व सीएम मनोहर लाल के खिलाफ भी खोला मोर्चा