Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पानीपत में करंट लगने से बेहोश महिला को मिट्टी में 20 मिनट दबाया, अंधविश्वास ने ली जान

    Updated: Sun, 24 May 2026 09:13 PM (IST)

    पानीपत में अंधविश्वास के चलते एक महिला की मौत हो गई। करंट लगने से बेहोश हुई महिला को परिजनों ने अस्पताल की बजाय मिट्टी में 20 मिनट तक दबाए रखा, जिससे ...और पढ़ें

    पानीपत में अंधविश्वास ने ली महिला की जान। फोटो जागरण

    पानीपत में अंधविश्वास ने ली महिला की जान। फोटो जागरण

    HighLights

    1. पानीपत में अंधविश्वास के कारण महिला की मौत।

    2. करंट लगने पर मिट्टी में दबाया गया 20 मिनट।

    3. अस्पताल की बजाय घर ले गए, वीडियो वायरल।

    जागरण संवाददाता, पानीपत। शहर में अंधविश्वास के चलते एक महिला की मौत हो गई। करंट से बेहोश हुई महिला को स्वजन सनौली रोड स्थित निजी अस्पताल में ले गए, वहां डाक्टर ने नागरिक अस्पताल में लेकर जाने की सलाह दी। स्वजन अस्पताल की जगह महिला को संजय चौक के पास खुदे नाले के पास ले आए।

    यहां महिला के गर्दन से नीचे शरीर के हिस्से को मिट्टी में दबा दिया और 20 मिनट तक होश में आने का इंतजार करते रहे। जब होश नहीं आया तो मिट्टी से महिला को निकाल अपने साथ घर ले गए। महिला की मिट्टी में दबी हुई की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    संजय चौक निवासी एक महिला शनिवार को घर में काम कर रही थी। इसी दौरान उसे करंट लगा और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। स्वजन निजी अस्पताल में ले गए। वहां से नागरिक अस्पताल की जगह संजय चौक पर महिला को ले आए। अंधविश्वास में गड्ढे में महिला को गर्दन तक दबा दिया।

    मौके पर भीड़ बढ़ने पर राहगीरों ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी। निजी अस्पताल प्रबंधन के अनुसार महिला को मृत अवस्था में लाया गया था। सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र का कहना है कि महिला के हाथ पैर मसलने की सूचना मिली थी। जब तक थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक स्वजन महिला को ले जा चुके थे। अभी मामले की जांच की जा रही है।

    खबरें और भी