विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: पानीपत में यमुना में नहाते समय चार नाबालिग डूबे, एक का शव मिला; तीन की तालाश जारी

By Vijay Edited By: Monu Kumar Jha
Updated: Thu, 12 Oct 2023 12:24 PM (IST)

Haryana News पानीपत में यमुना में नहा रहे चार किशोर पानी में डूब गए। जिसमें से एक नाबालिग को बचा लिया गय तो वहीं एक नाबालिग के शव को बाहर निकाला गया। तीन की तलाश जारी है। बच्चों की आयु 14 से 17 साल बताई गई।

यमुना में नहाते चार नाबालिग डूबे, एक का शव मिला; तीन की तालाश जारी। प्रतीकात्मक फोटो
यमुना में नहाते चार नाबालिग डूबे, एक का शव मिला; तीन की तालाश जारी। प्रतीकात्मक फोटो

जागरण संवाददाता,पानीपत। Haryana News: जिले के तामशाबाद गांव के पास यमुना में चार किशोर नहा रहे थे। जिसमें से एक नाबालिग को बचा लिया गया, जबकि चार नाबालिग बच्चे (four minor children drowned) डूब गए। एक नाबालिग के शव को बाहर निकाल लिया गया। बच्चों की आयु 14 से 17 साल बताई गई।

जानकारी अनुसार वीरवार सुबह जलपहाड़ गांव का अमन, समीर, झांबा गांव का सैफ अली, वादिल और अमीर तामशाबाद में जमात में शामिल होने आए थे। इसके बाद वे पांचों यमुना में नहाने लगे। अमन को पानी से बाहर निकाल लिया गया।

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार मामले में ACB ने हरियाणा के एक और IAS अधिकारी जयवीर आर्य को किया गिरफ्तार, तीन लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

एक का शव बरामद, तीन की तलाश जारी

सूचना मिलते ही पुलिस (Haryana Police) व स्वजन मौके पर पहुंचे। पानी में डूबने से समीर की मौत हो गई। समीर को शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया है। गोताखोर यमुना में तीन नाबालिग बच्चों की तलाश कर रहे हैं।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

यमुना में रेत का अवैध खन्न कर रखा है। इस वजह से कुंड बन गए हैं। यमुना में नहाते हुए कुंड में फंस कर कई बच्चों व युवकों की मौत हो चुकी है। प्रशासन के पास गोताखोर नहीं हैं। हादसा होने के बाद प्राइवेट गोताखोरों की मदद ली जाती है।

यह भी पढ़ें: Haryana Crime News: कलयुगी मामा ने 29 साल पहले जीजा को मारा, अब भानजे की चाकू से गोदकर हत्या; कारण जान जौंक जाएंगे आप