Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पानीपत के काबड़ी रोड के पास नाले में मिला भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 03:06 PM (GMT+05:30)

    पानीपत के काबड़ी रोड स्थित कुलदीप नगर के पास नाले में एक भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के ...और पढ़ें

    काबड़ी रोड पर नाले में मिला भ्रूण (प्रतीकात्मक फोटो)

    काबड़ी रोड पर नाले में मिला भ्रूण (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. पानीपत के काबड़ी रोड पर नाले में भ्रूण मिला।

    2. कुलदीप नगर के पास लोगों ने संदिग्ध वस्तु देखी।

    3. पुलिस ने भ्रूण कब्जे में लिया, जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, पानीपत। काबड़ी रोड स्थित कुलदीप नगर के पास सोमवार को नाले में भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नाले में भ्रूण पड़ा होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को नाले से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

    जानकारी के अनुसार, कुलदीप नगर क्षेत्र में लोगों ने नाले में कुछ संदिग्ध वस्तु पड़ी देखी। पास जाकर देखने पर वहां भ्रूण पड़ा मिला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।

    पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि भ्रूण को नाले में किसने और कब फेंका। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। चिकित्सकों की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भ्रूण की उम्र सहित अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर भ्रूण को नाले में फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

    खबरें और भी