विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पानीपत में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी ई-रिक्शा, 4 लोग घायल

Published: Thu, 08 Oct 2026 10:37 PM (GMT+05:30)

पानीपत के शिव चौक पर एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा पलट गई, जिससे एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी ई-रिक्शा, चार घायल।

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी ई-रिक्शा, चार घायल।

HighLights

  1. ई-रिक्शा बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी।

  2. हादसे में एक महिला सहित चार लोग गंभीर घायल हुए।

  3. ट्रैफिक पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जाम खुलवाया।

जागरण संवाददाता, पानीपत। शिव चौक पर वीरवार सुबह बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा पलट गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ई-रिक्शा पलटने से कुछ यात्री उसके नीचे दब गए। हादसा होते ही मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल ई-रिक्शा को उठाकर उसके नीचे दबे यात्रियों को बाहर निकाला।

सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था संभालते हुए जाम खुलवाया।

हादसे में घायल एक महिला ने बताया कि वह अपनी बहन के घर जा रही थी। ई-रिक्शा के आगे एक बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में चल रहा था।

शिव चौक के पास बाइक सवार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। उसे बचाने के लिए ई-रिक्शा चालक ने भी अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई।

हादसे में घायल एक युवक के पैर में गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि उसका पैर तक कट गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ यातायात सुचारू कराया।