यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nayab Saini Interview: कब बनेगी BJP की सरकार? CM नायब सैनी ने बताई तारीख; बोले- पहली कलम से करूंगा यह काम
Haryana Election 2024 हरियाणा चुनाव के लिए मैदान पूरी तरह सज गया है। सीएम नायब सैनी पर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने की बड़ी जिम्मेदारी है ...और पढ़ें

HighLights
- 'हरियाणा में भर्ती रोको गैंग सक्रिय'
- 'रिजल्ट घोषित करने पर गैंग ने लगाई रोक'
- 'अधिकारियों के पास चक्कर काटने की जरूरत नहीं'
अनुराग अग्रवाल, चंडीगढ़। बीजेपी की पहली लिस्ट आने के बाद बीजेपी के कई नेताओं में नाराजगी है। कई ने पार्टी भी छोड़ दी। बताया जा रहा है कि बीजेपी में सत्ता विरोधी लहर है। लेकिन सीएम नायब सैनी ने इससे इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में नहीं, बल्कि कांग्रेस में एंटी इनकमबेंसी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ गांधी परिवार का विकास किया है। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की...
- ऑनलाइन पोर्टल से लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। अब तबादले करवाने, पेंशन लेने और छात्रवृत्ति के लिए किसी को नेताओं व अधिकारियों के दरवाजे पर जाकर चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।
- किसानों के हित हमारे लिए सर्वोपरि हैं। कांग्रेस के समय में किसानों को दो रुपये के मुआवजे के चेक दिए जाते थे। कांग्रेस ने कुल 1,158 करोड़ का मुआवजा दिया, हमने 10 साल में 13 हजार 276 करोड़ रुपये का मुआवजा किसानों के खातों में आनलाइन दिया।
- हरियाणा में एक भर्ती रोको गैंग सक्रिय है, जिसकी सरगना कांग्रेस है। इसी गैंग ने 24-25 हजार भर्तियों के रिजल्ट घोषित करने पर रोक लगवाई है। आठ अक्टूबर को तीसरी बार भाजपा की सरकार सत्ता में आएगी। तब मैं पहली कलम से सभी रुकी हुई भर्तियों के रिजल्ट घोषित कराने का काम करूंगा।
- कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचारियों का टोला है। भ्रष्टाचार में इन दोनों दलों के नेताओं को गोल्ड मेडल मिलना चाहिए। मुझे कोई देने को कहेगा तो मैं डायमंड मेडल दूंगा। यह लोग मुफ्त की राजनीति करते हैं। लोगों को मुफ्त में सुविधाएं देने का सब्जबाग दिखाते हैं।
- कांग्रेस ने अपने नेताओं, गांधी परिवार, बिल्डरों व प्रापर्टी डीलरों का ही विकास किया। कांग्रेस ने विकास के नाम पर जनता के साथ धोखा किया है। हमारे पास गिनवाने के हजारों काम हैं।
यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: सभी 28 विधायकों को फिर से मौका, सैलजा गुट को मिले चार टिकट; हुड्डा की कितनी चली?
साक्षात्कार की 10 बड़ी बात
- भाजपा में नहीं, कांग्रेस में एंटी इनकमबेंसी, पूरे देश में स्वयं से लड़ रही कांग्रेस।
- कांग्रेस ने अपने 10 साल में गांधी परिवार, बिल्डरों और प्रापर्टी डीलरों का विकास किया।
- हमारी ताकत प्रदेश की जनता, जिसने हमारे जन कल्याण के कार्यों पर मुहर लगाई।
- कांग्रेस ने अपने 10 साल में कमीशन मोड पर और भाजाप ने मिशन मोड पर काम किया।
- ईडी को जहां भ्रष्टाचार दिखेगा, वह कार्रवाई तो करेगी ही।
- प्रापर्टी बनाते समय माफिया ने क्यों नहीं सोचा।
- हमने फसलों की एमएसपी को महंगाई से जोड़ा, महंगाई के हिसाब से एमएसपी भी बढ़ेगी।
- क्षेत्रीय दल अवसरवादी पार्टियों से अधिक कुछ नहीं, अब इनका समय खत्म हो चुका।
- तीसरी बार सरकार बनते ही सबसे पहले रुकी हुई भर्तियों के रिजल्ट घोषित करूंगा।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब, युवा, महिला और किसान कल्याण के सूत्र वाक्यों पर काम करने की चाह।
यह भी पढ़ें- Haryana Election: क्या है BJP की सबसे बड़ी ताकत? किस आधार पर सत्ता में लौटेगी; पढ़िए CM नायब सैनी का पूरा Interview

