राम रहीम की बरी होने के खिलाफ याचिका, सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई; CJI बोले- सरकार नहीं करेगी अपील
सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार हत्या मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की बरी होने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करने की सहमति दी है। ...और पढ़ें
-1786375400544_m.webp)
राम रहीम की बरी होने के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई। फाइल फोटो
HighLights
सुप्रीम कोर्ट राम रहीम की बरी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा।
हाई कोर्ट ने पत्रकार हत्या में राम रहीम को बरी किया।
मृतक पत्रकार के बेटे अरिदमन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।
एजेंसी, चंडीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करने की सहमति दी। हाई कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 2002 में एक पत्रकार की हत्या के मामले में बरी कर दिया गया था।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी मोहना की बेंच ने कहा कि इस मामले पर विचार करना आवश्यक है। सुप्रीम कोर्ट ने मृतक पत्रकार के बेटे अरिदमन द्वारा दायर याचिका की अंतिम सुनवाई 16 नवंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में तय की।
राम रहीम की ओर से पेश वकील ने बेंच को बताया कि राज्य ने हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए कोई अपील दायर नहीं की है। बेंच ने कहा कि यह हाई कोर्ट द्वारा दोषसिद्धि को पलटने का मामला है। बेंच ने आगे कहा कि हम इस बात से भी अवगत हैं कि राज्य शायद अपील न करे।
घर के बाहर गोली मारकर पत्रकार की हत्या
बता दें कि 58 वर्षीय डेरा प्रमुख अभी रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है, जहां वे अपने दो शिष्यों के साथ बलात्कार के आरोप में 2017 में सुनाई गई 20 साल की सजा काट रहा है।
खबरें और भी
पत्रकार राम चंद्र छत्रपति को अक्टूबर 2002 में हरियाणा के सिरसा में उनके घर के बाहर गोली मार दी गई थी, जब उनके अखबार 'पूरा सच' ने एक गुमनाम पत्र प्रकाशित किया था, जिसमें सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में महिला अनुयायियों के कथित यौन शोषण का उल्लेख किया गया था।