विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: 'राजनीति को धंधा नहीं, जुनून समझते हैं', पंचकूला में भगवंत मान ने बताया क्यों लड़ रहे हरियाणा से चुनाव

Updated: Sat, 20 Jul 2024 05:59 PM (IST)

हरियाणा में आज दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की प्रदेश के लिए पांच गारंटी जारी की। इस बीच पंजाब के सीए ...और पढ़ें

पंचकूला में कार्यकर्ताओं व जनता को संबोधित करते भगवंत मान (जागरण फोटो)
पंचकूला में कार्यकर्ताओं व जनता को संबोधित करते भगवंत मान (जागरण फोटो)

HighLights

  1. भगवंत मान ने कहा राजनीति में आने से पहले मैं एक अच्छा आर्टिस्ट था
  2. हमें जब चैलेंज किया गया तो हमने वो कर दिखाया जो उन्होंने नहीं किया: मान
  3. मान ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने सभी पार्टियों को मौका दिया है

एएनआई, पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला में आज आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के लिए पांच गारंटी जारी की। इसी क्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम राजनीति को धंधा नहीं समझते। हम इसे प्रोफेशन नहीं बल्कि पेशन (जुनून) समझते हैं।

मैं कोई फेल आर्टिस्ट नहीं था: भगवंत मान

उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टी के नेता यदि अच्छे निकलते तो हमें पार्टी बनाने की क्या जरूरत थी। ये दोनों अफसर थे। मैं एक अच्छा आर्टिस्ट था और मैं कोई फेल आर्टिस्ट नहीं था कि उधर फेल हो गए तो इधर आ गया। क्या जरूरत थी हमें इनसे पंगा लेने की। लेकिन इन्होंने हमें चैलेंज किया कि तुम करके दिखाओ। अब हमने कर दिखाया तो ये कहते हैं कि तुम मत आओ, ये फर्क है।

'हरियाणा ने सभी पार्टियों को समय दिया'

मान ने कहा कि मैं यहां कोई भाषण देने नहीं आया। मैं पंजाबी और हिंदी दोनों मिक्स करके बोलूंगा। एक बात याद रखना ऐसे मौके बार-बार नहीं आते। हरियाणा के लोगों ने सभी पार्टियों का समय दिया, सभी को मौका दिया। लेकिन कोई अच्छा नहीं निकला।

'लोगों के अनुरोध पर हमें हरियाणा आना पड़ा'

जब हम रैली करने के लिए जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और सोनीपत जैसे इलाकों में गए तो वहां की जनता ने कहा कि हम लोग हाथ जोड़कर विनती करते हैं कि आप हरियाणा में भी आएं। दिल्ली और पंजाब में आपने अच्छा काम किया है। अब हमारी जिंदगी सुधारो। यही कारण है कि हमें हरियाणा आना पड़ा।

90 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया एलान

बता दें कि दो दिन पहले चंडीगढ़ में भगवंत मान ने एलान किया था कि हरियाणा की सभी 90 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

हरियाणा लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन के रूप में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस ने नौ सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि आप ने एक सीट कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार उतारा। प्रदेश की पांच सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की, जबकि कुरुक्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल जीते थे।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: मुफ्त बिजली और इलाज, महिलाओं को हर महीने हजार रुपये; सुनीता केजरीवाल ने लॉन्च की 5 गारंटी