विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में मतदाता सूची में सुधार का आखिरी मौका, चार दिन बैठेंगे BLO; चूके तो खो देंगे वोट का अधिकार

Published: Fri, 21 Aug 2026 05:57 PM (IST)

पंचकूला में 22, 23, 29 और 30 अगस्त बीएलओ मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। मतदाता अपनी आपत्तियों का निवारण, नाम ...और पढ़ें

वोटर लिस्ट में सुधार के लिए चार दिन बैठेंगे बीएलओ। (सांकेतिक फोटो)

वोटर लिस्ट में सुधार के लिए चार दिन बैठेंगे बीएलओ। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. बीएलओ 22, 23, 29, 30 अगस्त को उपलब्ध रहेंगे।

  2. सुबह 9 से शाम 5 बजे तक करवा सकेंगे बदलाव।

  3. जिनको नोटिस प्राप्त हुआ है, वे आपत्ति का निवारण करवाएं।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाताओं को अपनी आपत्तियों के निवारण और मतदाता सूची में आवश्यक बदलाव करवाने का एक और अवसर दिया जा रहा है।

22, 23, 29 और 30 अगस्त को सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 9 से शाम 5 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। जिन मतदाताओं को एसआईआर के संबंध में नोटिस प्राप्त हुआ है, वे अपनी आपत्ति का निवारण करवाएं। 

यह आखिरी मौका हो सकता है, अगर इस बार चूके तो पंचकूला में वोट का अधिकार खो सकते हैं। इसके अलावा जिन मतदाताओं को मतदाता सूची में किसी प्रकार का बदलाव करवाना है, नाम या विवरण में संशोधन करवाना है अथवा जिनकी अभी तक वोट नहीं बनी है, वे भी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

बीएलओ द्वारा आवश्यक दस्तावेजों और प्रक्रिया के संबंध में जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। मतदाताओं से अपील है कि अपने साथ आवश्यक दस्तावेज लेकर आएं और मतदाता सूची में अपना नाम व विवरण सही होने की पुष्टि भी करें, ताकि भविष्य में मतदान से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।