विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचकूला में चोर-झपटमार सक्रिय, सुरक्षा का सवाल; सेक्टरों के सभी प्रवेश-निकास पर गेट लगाने की मांग

Published: Sun, 30 Aug 2026 07:00 AM (IST)

पंचकूला में बढ़ती चोरी, झपटमारी और वाहन चोरी की घटनाओं के बीच सभी सेक्टरों के प्रवेश-निकास पर सुरक्षा गेट लगाने ...और पढ़ें

सभी सेक्टरों के प्रवेश और निकास मार्गों पर एक समान सुरक्षा गेट लगाने की मांग।

सभी सेक्टरों के प्रवेश और निकास मार्गों पर एक समान सुरक्षा गेट लगाने की मांग।

HighLights

  1. बढ़ती चोरी-झपटमारी के बीच सुरक्षा गेटों की मांग।

  2. लोक सर्वहितकारी सोसायटी ने निगम को भेजा पत्र।

  3. 2017 के पुराने प्रस्ताव को लागू करने की अपील।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। शहर में बढ़ती चोरी, झपटमारी और वाहन चोरी की घटनाओं के बीच पंचकूला के सभी सेक्टरों के प्रवेश और निकास मार्गों पर एक समान सुरक्षा गेट लगाने की मांग फिर जोर पकड़ने लगी है।

लोक सर्वहितकारी सोसायटी ने नगर निगम के मेयर, नगर निगम आयुक्त और पार्षदों को पत्र भेजकर सभी सेक्टरों में तत्काल सुरक्षा गेट लगाने की मांग की है।

सोसायटी ने वर्ष 2017 में नगर निगम सदन द्वारा सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव का हवाला देते हुए कहा है कि इस प्रस्ताव के तहत सभी सेक्टरों में सुरक्षा गेट लगाए जाने थे। प्रस्ताव के अनुसार नगर निगम को गेट लगाने की व्यवस्था करनी थी, जबकि इनके दैनिक संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) को दी जानी थी।

नगर निगम की ओर से कुछ क्षेत्रों, जैसे सेक्टर-15 और सेक्टर-19 में गेट लगाए गए हैं, लेकिन शहर के अधिकांश सेक्टर अब भी इस सुविधा से वंचित हैं। विशेष रूप से सेक्टर-12 जैसे इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

सुरक्षा गेट किसी एक सेक्टर या क्षेत्र तक सीमित नहीं होने चाहिए। यदि नगर निगम सदन ने सभी सेक्टरों में गेट लगाने का निर्णय लिया था तो इसे समान रूप से लागू किया जाना चाहिए।

रात के समय गेटों के माध्यम से वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सकता है। इससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है। साथ ही, आरडब्ल्यूए के सहयोग से गेटों का संचालन किया जा सकता है।