Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्वतंत्रता दिवस पर हो सकता है बड़ा साइबर अटैक, पंचकूला पुलिस ने किया अलर्ट; अनजान नंबर से आए देशभक्ति के मैसेज से रहें सावधान

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 02:57 PM (IST)

    स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति संदेश के जरिये साइबर ठग आपको अपने जाल में फंसा सकते हैं। ऐसे में पंचकूला पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। लोगों से अपील की है ...और पढ़ें

    पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने की लोगों से अपील।

    पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने की लोगों से अपील।

    HighLights

    1. संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और सुरक्षा बरतें।

    2. संदिग्ध एपीके फाइल या लिंक बिल्कुल भी न खोलें।

    3. साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें।

    जागरण संवाददाता, पंचकूला। स्वतंत्रता दिवस पर मोबाइल फोन पर आने वाले मैसेज से अलर्ट रहें। इसके जरिये साइबर ठग निशाना बना रहे हैं। 15 अगस्त से जुड़े शुभकामना संदेश, देशभक्ति वीडियो, कार्यक्रमों की जानकारी और डिजिटल कार्ड के नाम पर लोगों के मोबाइल पर फर्जी एपीके फाइल भेजकर ठगी का प्रयास किया जा सकता है।

    पंचकूला पुलिस ने आमजन को ऐसे संदेशों और फाइलों से सतर्क रहने की सलाह दी है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार साइबर ठग व्हाट्सएप, एसएमएस और सोशल मीडिया के जरिए 15 अगस्त का विशेष वीडियो, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम, 15 अगस्त का डिजिटल कार्ड जैसे संदेश भेज सकते हैं।

    संदेश के साथ एपीके फाइल या संदिग्ध लिंक भेजकर उसे डाउनलोड करने और मोबाइल में इंस्टॉल करने के लिए कहा जा सकता है। फाइल इंस्टॉल होते ही साइबर अपराधी मोबाइल में मौजूद संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बनाने, संदेशों और ओटीपी की जानकारी हासिल करने तथा बैंकिंग संबंधी विवरण का दुरुपयोग करने की कोशिश कर सकते हैं।

    पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने स्पष्ट किया है कि अनजान नंबर से आने वाली किसी भी एपीके फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें। व्हाट्सऐप या अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर मिले संदिग्ध लिंक को न खोलें।

    किसी के कहने पर मोबाइल फोन में अनजान स्रोत से एप इंस्टॉल करने की अनुमति भी न दें। स्वतंत्रता दिवस से जुड़े किसी कार्यक्रम या सूचना की पुष्टि संबंधित सरकारी विभाग या संस्था के आधिकारिक माध्यम से ही करें।

    साथ ही नागरिकों से अपने मोबाइल और बैंकिंग खातों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम पिन, सीवीवी और बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

    यदि गलती से कोई संदिग्ध एपीके फाइल इंस्टॉल हो गई है तो तुरंत इंटरनेट बंद करें, संदिग्ध ऐप हटाएं, जरूरी खातों के पासवर्ड बदलें और संबंधित बैंक से संपर्क करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देरी किए 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें, ताकि ठगी की रकम को समय रहते सुरक्षित करने का प्रयास किया जा सके।

    खबरें और भी

    पंचकूला पुलिस की अपील

    देशभक्ति के संदेशों में छिपे साइबर खतरे से रहें सावधान, अनजान एपीके फाइल न खोलें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अपनी डिजिटल सुरक्षा को प्राथमिकता दें।