Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंचकूला में पैदल घर लौट रही महिला से सोने का लॉकेट झपटकर स्नैचर फरार, जगह-जगह नाकेबंदी पर उठे सवाल

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 06:34 PM (GMT+05:30)

    पंचकूला के सेक्टर-16 बुढ़नपुर में पैदल घर लौट रही एक महिला से बाइक सवार दो युवकों ने मोती की माला और सोने का लाॅकेट छीन लिया। इस घटना ने शहर में बढ़ती ...और पढ़ें

    सेक्टर-16 के बुढ़नपुर में स्नैचिंग की वारदात।

    सेक्टर-16 के बुढ़नपुर में स्नैचिंग की वारदात।

    HighLights

    1. महिला से मोती की माला और सोने का लाॅकेट छीना गया।

    2. बाइक सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया।

    3. पुलिस की नाकेबंदी और सुरक्षा दावों पर सवाल उठे।

    जागरण संवाददाता, पंचकूला। शहर में स्नैचिंग की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। ताजा मामला सेक्टर-16 के बुढ़नपुर में सामने आया है। यहां पैदल घर लौट रही महिला से बाइक सवार दो युवक मोती की माला और करीब दो ग्राम सोने का लाॅकेट झपट कर फरार हो गए। इससे जगह-जगह नाकेबंदी के पुलिस के दावे पर सवाल उठ रहे हैं।

    महिला की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुढ़नपुर निवासी मीरा कुंवर ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम करीब पांच बजे इंदिरा कालोनी में अपनी बहन से मिलने के बाद पैदल घर लौट रही थी।

    जब वह बुढ़नपुर ट्यूबवेल के पास पहुंचीं, बाइक पर सवार दो युवक वहां से गुजरे और पीछे बैठे युवक ने अचानक गले से चेन स्नैच कर ली। महिला ने शोर मचाया लेकिन दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए।

    पीड़िता ने बताया कि बाइक चला रहे युवक ने काले रंग का हेलमेट और काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। पीछे बैठे युवक ने हेलमेट नहीं पहना था और उसने सफेद टी-शर्ट पहनी हुई थी। वारदात के दौरान महिला बाइक का नंबर नोट नहीं कर सकीं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।