कंपनी मालिक का वाट्सएप हैक किया, अकाउंटेंट से ट्रांसफर करवाए 3.16 करोड़; पंचकूला में साइबर ठगों ने बुना जाल
साइबर ठगों ने पंचकूला की आरएस कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक का वाट्सएप हैक कर अकाउंटेंट से 3.16 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए। फर्जी जि ...और पढ़ें

साइबर ठगों ने आरएस कंस्ट्रक्शन कंपनी के खातों से 3.16 करोड़ रुपये उड़ाए।
HighLights
कंपनी मालिक का वाट्सएप हैक कर ठगी।
अकाउंटेंट से 3.16 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवाए।
फर्जी जिप फाइल से किया गया निशाना।
जागरण संवाददाता, पंचकूला। साइबर ठगों ने शहर की आरएस कंस्ट्रक्शन कंपनी के खातों से 3.16 करोड़ रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। ठगों ने कंपनी मालिक विजय चिलानी बनकर अकाउंटेंट को वाट्सएप मैसेज भेजे और अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवा ली।
ठगी का पता तब चला, जब कंपनी संचालक ने अपने असली मोबाइल नंबर से फोन कर किसी भी लेनदेन से मना किया। कंपनी मालिक की पत्नी ने साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 पुलिस को शिकायत दी है। एसआइ अभिषेक छिल्लर मामले की जांच कर रहे हैं।
शिकायतकर्ता दिशा अरोड़ा ने पुलिस को बताया कि उनके पति विजय चिलानी की आरएस कंस्ट्रक्शन कंपनी है, जिसका शाखा कार्यालय स्वास्तिक विहार, एमडीसी सेक्टर-5 में है। कंपनी रेलवे ब्रिज बनाने के सरकारी ठेके लेती है।
कंपनी में महिला एकता अकाउंटेंट है और कार्यालय के काम के लिए विजय के नाम से चलने वाला वाट्सएप भी उसी के लैपटाप पर था।शिकायत के अनुसार छह अगस्त को कंपनी को श्री श्यामजी स्टील के नाम से एक जिप फाइल भेजी गई। इसे अकाउंटेंट एकता ने सामान्य फाइल समझकर डाउनलोड कर लिया।
अगले दिन विजय चिलानी के नाम से दूसरे मोबाइल नंबर से वाट्सएप मैसेज आया। ठग ने पहले कंपनी के बैंक खातों का बैलेंस पूछा और फिर अलग-अलग खातों में रकम भेजने के लिए कहा।
अकाउंटेंट ने भरोसा कर पहले 80 लाख और फिर 30 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद एक करोड़ और 1.06 करोड़ रुपये भी अलग-अलग खातों में भेजे गए।
ऐसे हुआ ठगी का खुलासा
विजय चिलानी ने अपने वास्तविक नंबर से फोन कर बताया कि उनके पास पैसों के लेनदेन के मैसेज आ रहे हैं और उन्होंने किसी भी ट्रांजेक्शन से साफ मना किया। इसके बाद ठगी का खुलासा हुआ।
खबरें और भी
शिकायत में लैपटाप और वाट्सएप हैक कर फर्जी फाइल के जरिये कंपनी के खातों से कुल तीन करोड़ 16 लाख रुपए ट्रांसफर कराने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।