विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2.98 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह में पंजाब, यूपी और दिल्ली के साइबर ठग, चौथा शातिर गिरफ्तार

Updated: Wed, 28 Jan 2026 06:50 PM (IST)

पंचकूला में एक बुजुर्ग महिला से डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कोर्ट रूम के नाम पर 2.98 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के चौथे सदस्य रमन कुमार को गिरफ्तार ...और पढ़ें

आरोपित रमन कुमार पंजाब के फिरोजपुर का रहने वाला है।

आरोपित रमन कुमार पंजाब के फिरोजपुर का रहने वाला है।

HighLights

  1. डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कोर्ट रूम से ठगी की।

  2. पहले से गिरफ्तार दो आरोपितों को भेजा जेल।

  3. एक शातिर पंजाब, एक दिल्ली और दो यूपी के।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कोर्ट रूम के जरिए एक बुजुर्ग महिला से 2 करोड़ 98 लाख रुपये की ठगी करने वाले संगठित गिरोह में उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब के शातिर शामिल थे।

पुलिस ने चौथे आरोपित रमन कुमार को गिरफ्तार किया है, वह पंजाब के फिरोजपुर का रहने वाला है और मोहाली में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। वहीं, पहले से गिरफ्तार दो आरोपितों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

इस हाई-प्रोफाइल साइबर ठगी मामले में इससे पहले 15 जनवरी को पुलिस ने पूर्वी दिल्ली निवासी नितिन सिंघल को दिल्ली में दबिश देकर गिरफ्तार किया था। जांच में उसके बैंक खाते में ठगी की करीब 17 लाख रुपये की राशि मिलने की पुष्टि हुई थी।

रिमांड के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद अजय और राम को गिरफ्तार किया, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के निवासी हैं और मोहाली में किराये के मकान में रह रहे थे। दोनों से रिमांड के दौरान पूछताछ पूरी होने के बाद आज उन्हें भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।