Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नरेंद्र नाम से पाकिस्तानी को हुई नफरत, किस्सा सुनकर PM मोदी भी हंस पड़े; हरियाणा के पदक विजेताओं से मिले प्रधानमंत्री

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 10:18 PM (GMT+05:30)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की, जिसमें हरियाणा के 11 खिलाड़ी भी शामिल थे। ...और पढ़ें

    हरियाणा के पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी। फोटो एक्स

    हरियाणा के पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी। फोटो एक्स

    HighLights

    1. पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेताओं से मुलाकात की।

    2. हरियाणा के 11 खिलाड़ियों ने 11 पदक जीते।

    3. नरिंदर बेरवाल के किस्से पर पीएम मोदी भी हंसे।

    जागरण टीम, हरियाणा। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में देश और प्रदेश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम नई दिल्ली में मुलाकात की। हरियाणा के 11 खिलाड़ी भी इस दौरान मौजूद रहे, जिन्होंने इस बार सात स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य समेत 11 पदक जीतकर प्रदेश की खेल ताकत दिखाई। मुलाकात में खिलाड़ियों ने पदक जीतने की खुशी के साथ मुकाबलों और अपने सफर से जुड़े यादगार प्रसंग भी साझा किए।

    हरियाणा के मुक्केबाज नरिंदर बेरवाल ने पाकिस्तान के मुक्केबाज से जुड़ा ऐसा किस्सा सुनाया कि प्रधानमंत्री भी हंस पड़े। रजत पदक विजेता हांसी के सोरखी गांव के मुक्केबाज नरिंदर बेरवाल ने प्रधानमंत्री को 2015 वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स का मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि उनका पहला मुकाबला पाकिस्तान के मुक्केबाज से था। मुकाबले में दो राउंड में नरिंदर 4-3, 2-1 से पाकिस्तानी मुक्केबाज पर भारी पड़े।

    आपका नाम, आपके कोच का नाम और आपके पीएम का नाम नरेंद्र है

    तीसरे राउंड में उनके सिर आपस में टकरा गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। नरिंदर की आंख पर चोट से तीन टांके आए तो पाकिस्तानी खिलाड़ी के सिर में आठ टांके आए।

    अस्पताल में पाकिस्तानी मुक्केबाज ने कहा-भाईजान, आपका नाम नरेंद्र है, आपके कोच का नाम नरेंद्र है और आपके प्रधानमंत्री का नाम भी नरेंद्र है। इसके बाद उसने मजाक में कहा कि अब इस हालत के बाद उसे ‘नरेन्द्र’ नाम से ही नफरत हो गई है। यह किस्सा सुनकर प्रधानमंत्री मोदी भी हंस पड़े।

    खबरें और भी

    सीमा के दोस्तों को अब मिलेगा जवाब

    भिवानी के दिनोद गांव की बहू सीमा कालीरमन ने प्रधानमंत्री से मुलाकात का अपना मजेदार अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके दोस्त अक्सर मजाक में पूछते थे कि कै मोदी तै मिली है..( क्या उन्होंने मोदी जी से मुलाकात की है)। अब वह खुशी से उन्हें बता पाएंगी कि हां, मिली हूं मोदी तै।

    सीमा ने कहा कि हर खिलाड़ी का सपना होता है कि उसे अपने प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर मिले। सीमा ने ग्लासगो में डिस्कस थ्रो में 58.65 मीटर के प्रयास से कांस्य पदक जीता।