Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • haryana
  • panchkula
LIVE BLOG

CM Nayab Singh Saini Oath LIVE: हरियाणा में बीजेपी 3.0, एक बार फिर नायब सरकार; अनिल विज-श्रुति चौधरी सहित इन्हें मिली मंत्रिमंडल में जगह

Haryana CM Oath Ceremony LIVE Updates सीएम नायब सिंह सैनी ने आज दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कल हुए भाजपा विधायक दल की बैठक में नायब सैनी को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया था। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के साथ विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं।

By Rajiv Mishra Thu, 17 Oct 2024 03:30 PM (IST)
News Article Hero Image

Nayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। नायब सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और विभिन्न एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी मौजूद। शपथ ग्रहण के लिए पूरे शहर में स्वागत के पोस्टर लगाए गए हैं।

नायब सैनी को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। कृष्ण पंवार, गौरव गौतम, अनिल विज, महिपाल ढांडा, श्रुति चौधरी, विपुल गोयल, राव नरबीर, कृष्ण बेदी, आरती राव, श्याम सिंह राणा, डॉ. अरविंद शर्मा और राजेश नागर सहित 13 मंत्रियों ने शपथ ली है।

17 Oct 20243:30:01 PM
हरियाणा में बीजेपी का तीसरी बार सत्ता में आना ऐतिहासिक- जयराम ठाकुर

हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद बीजेपी नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि मैं नायब सिंह सैनी को बधाई देता हूं। हरियाणा में बीजेपी का तीसरी बार सत्ता में आना ऐतिहासिक है। मैं सभी पार्टी नेताओं को भी बधाई देता हूं। हमने विकास का असर देखा मनोहर लाल खट्टर और नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में झूठे वादे करके वैसा ही प्रयास किया जैसा उन्होंने हिमाचल प्रदेश में किया था लेकिन जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।

#WATCH | Panchkula, Haryana | After the swearing-in ceremony of the Haryana govt, BJP leader Jairam Thakur says, "I congratulate Nayab Singh Saini. BJP coming to power in Haryana for the third time is historic. I also congratulate all party leaders. We saw the effect of… pic.twitter.com/9ycqHB952H

— ANI (@ANI) October 17, 2024

17 Oct 20243:12:21 PM
CM Nayab Singh Saini Oath: हरविंदर कल्याण बन सकते हैं विधानसभा स्पीकर

घरौंडा विधानसभा सीट से निर्वाचित विधायक हरविंदर कल्याण के विधानसभा स्पीकर बनाए जाने की संभावना है।

17 Oct 20242:59:47 PM
CM Nayab Singh Saini Oath:पढ़ें हरियाणा के मंत्रियों की पूरी लिस्ट

1 - नायब सिंह सैनी - सीएम
2 - अनिल विज - कैबिनेट मंत्री
3 - कृष्णलाल पंवार कैबिनेट मंत्री
4 - राव नरबीर कैबिनेट मंत्री
5- महिपाल ढांडा कैबिनेट मंत्री
6 - विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री
7 - डॉ अरविंद शर्मा कैबिनेट मंत्री
8 - श्याम सिंह राणा कैबिनेट मंत्री
9 - रणबीर गंगवा कैबिनेट मंत्री
10 - कृष्ण बेदी कैबिनेट मंत्री
11 - श्रुति चौधरी कैबिनेट मंत्री
12 - आरती राव कैबिनेट मंत्री

13 - राजेश नागर. ( राज्य मंत्री -स्वतंत्र प्रभार)
14 - गौरव गौतम (राज्य मंत्री - स्वतंत्र प्रभार

17 Oct 20242:19:18 PM
'ईमानदारी से काम करेंगी', बेटी की शपथ लेने के बाद बोलीं किरण चौधरी

अपनी बेटी और बीजेपी विधायक श्रुति चौधरी के कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने पर बीजेपी सांसद किरण चौधरी ने कहा कि आलाकमान ने उन्हें जिम्मेदारी दी है, वह समाज कल्याण के लिए ईमानदारी से काम करेंगी और करेंगी और भाजपा की नीतियों को आगे बढ़ाएंगी।

#WATCH | Panchkula, Haryana: On her daughter and BJP MLA Shruti Choudhry takes oath as a cabinet minister, BJP MP Kiran Choudhry says, "...The responsibility has been given to her by the high command, she will work honestly for social welfare and will take forward the policies of… pic.twitter.com/7b609sKdlC

— ANI (@ANI) October 17, 2024

17 Oct 20242:07:34 PM
CM Nayab Singh Saini Oath Live: आरती राव, राजेश नागर और गौरव गौतम बने मंत्री

भाजपा विधायक आरती सिंह राव, राजेश नागर, गौरव गौतम ने हरियाणा सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

BJP MLAs Arti Singh Rao, Rajesh Nagar, Gaurav Gautam take oath as ministers in the Haryana government pic.twitter.com/h6qIFbnLyI

— ANI (@ANI) October 17, 2024

17 Oct 20241:52:15 PM
CM Nayab Singh Saini Oath Live:रणबीर गंगवा ने ली शपथ
blog images

 बरवाला के विधायक रणबीर गंगवा ने ली मंत्री पद की शपथ।

17 Oct 20241:48:26 PM
CM Nayab Singh Saini Oath Live: रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा बने मंत्री
blog images

 रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा ने ली शपथ।

17 Oct 20241:45:26 PM
CM Nayab Singh Saini Oath Live: गोहाना के विधायक डॉ. अरविंद शर्मा ने ली शपथ
blog images

 गोहाना से निर्वाचित विधायक डॉक्टर अरविंद शर्मा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

17 Oct 20241:42:22 PM
CM Nayab Singh Saini Oath Live: कैबिनेट मंत्री बने विपुल गोयल
blog images

 फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल ने छठे नंबर पर ली मंत्री पद की शपथ।

17 Oct 20241:39:17 PM
CM Nayab Singh Saini Oath Live: मंत्री बने पानीपत के विधायक महिपाल ढांडा

 पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा ने मंत्री पद की शपथ ली।

17 Oct 20241:37:28 PM
CM Nayab Singh Saini Oath Live: राव नरबीर सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ

बादशाहपुर से विधायक राव नरबीर सिंह ने चौथे नंबर पर मंत्री पद की शपथ ली।

17 Oct 20241:35:09 PM
CM Nayab Singh Saini Oath Live: इसराना के विधायक कृष्ण लाल पंवार बने मंत्री

 इसराना के विधायक कृष्ण लाल पंवार ने मंत्री पद की ली शपथ।

17 Oct 20241:31:46 PM
CM Nayab Singh Saini Oath Live: अनिल विज ने ली मंत्री पद की शपथ

अनिल विज ने मंत्री पद की शपथ ली। वह अंबाला कैंट से सातवीं बार विधायक चुने गए हैं।

#WATCH | BJP MLA Anil Vij takes oath as cabinet minister in Haryana government

Prime Minister Narendra Modi, Union Home Minister Amit Shah, BJP national president JP Nadda, Defence Minister Rajnath Singh, UP CM Yogi Adityanath and other CMs, Deputy CMs, Union Ministers, NDA… pic.twitter.com/I1MGeDspXG

— ANI (@ANI) October 17, 2024

17 Oct 20241:19:51 PM
CM Nayab Singh Saini Oath Live: शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे पीएम मोदी
blog images

 नायब सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी पहुंचे हैं। थोड़ी देर में होगा शपथ ग्रहण।

17 Oct 20241:14:38 PM
CM Nayab Singh Saini Oath Live: थोड़ी देर में शपथ लेंगे नायब सैनी

हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जल्द ही पंचकुला में हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

#WATCH | Haryana CM-designate Nayab Singh Saini to shortly take oath as Haryana CM, in Panchkula pic.twitter.com/2mzAKm0iGf

— ANI (@ANI) October 17, 2024

17 Oct 20241:04:42 PM
CM Nayab Singh Saini Oath Live: शपथ लेने मंच पर पहुंचे नायब सैनी

 शपथ लेने मंच पर पहुंचे नायब सैनी और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय। लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

17 Oct 202412:58:40 PM
CM Nayab Singh Saini Oath Live: गृहमंत्री, रक्षामंत्री के साथ शपथ समारोह में पहुंचे ये बड़े नेता

नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और अन्य मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, एनडीए नेता पंचकूला पहुंचे।

#WATCH | Union Home Minister Amit Shah, Defence Minister Rajnath Singh, Assam CM Himanta Biswa Sarma, Gujarat CM Bhupendra Patel and other CMs, Deputy CMs, Union Ministers, NDA leaders present at the swearing-in ceremony of Haryana CM-designate Nayab Singh Saini, in Panchkula pic.twitter.com/mDQ6OLvOjy

— ANI (@ANI) October 17, 2024

17 Oct 202412:42:40 PM
CM Nayab Singh Saini Oath Live: हरियाणा में ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में मंत्री बनने के लिए विधायक मंच पर पहुंचे।

1. बरवाला के विधायक रणबीर गंगवा
2. नरवाना के विधायक कृष्ण बेदी
3. इसराना के विधायक कृष्णलाल पंवार
4. रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा
5. अटेली की विधायक आरती राव
6. तोशाम की विधायक श्रुति चौधरी
7. गोहाना के विधायक डा. अरविंद शर्मा
8. अंबाला छावनी के विधायक अनिल विज
9. पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा
10. फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल
11. तिगांव के विधायक राजेश नागर
12. पलवल के विधायक गौरव गौतम
13. बादशाहपुर के विधायक राव नरबीर

17 Oct 202412:38:15 PM
CM Nayab Singh Saini Oath Live: अमित शाह और जेपी नड्डा शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे

नायब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मंच पर पहुंचे।

17 Oct 202412:31:23 PM
CM Nayab Singh Saini Oath Live:शपथ में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे चिराग पासवान

 केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे। चिराग पासवान ने नायब सिंह सैनी को बधाई दी।

#WATCH | Union Minister Chirag Paswan arrives in Chandigarh to attend the swearing-in ceremony of Haryana CM-designate Nayab Singh Saini

He says, "This is a historic win. BJP has won for the third time in a row in Haryana under the leadership of my leader, our country's Prime… pic.twitter.com/dOmeURHX4C

— ANI (@ANI) October 17, 2024

17 Oct 202412:26:35 PM
CM Nayab Singh Saini Oath Live: शपथ लेने समारोह में पहुंचे नायब सैनी
blog images

शपथ के लिए पंचकूला के दशहरा मैदान पहुंचे नायब सिंह सैनी। लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

17 Oct 202412:19:37 PM
CM Nayab Singh Saini Oath Live: शपथ ग्रहण के लिए मंच पर पहुंचे ये नेता
blog images

 मंच पर पहुंचे कृष्ण लाल पवार, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, श्याम सिंह राणा और आरती राव।

17 Oct 202412:08:55 PM
CM Nayab Singh Saini Oath Live: शपथग्रहण समारोह के बाहर का नजारा
blog images

 नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण से पहले पंचकूला के दशहरा ग्राउंड के बाहर का नजारा।

17 Oct 202412:01:55 PM
CM Nayab Singh Saini Oath Live: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे जेपी नड्डा

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे।

#WATCH | Union Minister and BJP national president JP Nadda arrives in Chandigarh to attend the swearing-in ceremony of Haryana CM-designate Nayab Singh Saini pic.twitter.com/zTkoc24GC7

— ANI (@ANI) October 17, 2024

17 Oct 202411:59:45 AM
CM Nayab Singh Saini Oath Live: आरती राव लेंगी मंत्री पद की शपथ
blog images

अटेली की विधायक आरती राव लेंगी मंत्री पद की शपथ। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी और पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह की पोत्री आरती राव पहली बार बनी हैं विधायक। राव बीरेंद्र सिंह ने अटेली से ही चुनाव लड़ा था और मुख्यमंत्री बने थे। अब आरती राव से क्षेत्रवासियों को बड़ी उम्मीद हैं।

17 Oct 202411:50:32 AM
Haryana CM Oath Ceremony LIVE: हारे हुए भाजपा प्रत्याशियों के लिए बनाया गया अलग मंच
blog images

 शपथ ग्रहण समारोह में हारे हुए भाजपा प्रत्याशियों तथा अन्य पदाधिकारी के लिए अलग से बनाया गया मंच।

17 Oct 202411:44:59 AM
CM Nayab Singh Saini Oath Live: शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे।

#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath arrives in Chandigarh to attend the swearing-in ceremony of Haryana CM-designate Nayab Singh Saini pic.twitter.com/sjeRKcbEFE

— ANI (@ANI) October 17, 2024

17 Oct 202411:31:39 AM
CM Nayab Singh Saini Oath Live: मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए संभावित क्रम

 1.सीएम नायब सैनी

2.अनिल विज

3.कृष्ण पंवार

4.राव नरबीर

5.महिपाल ढांडा

6.विपुल गोयल

7.अरविंद शर्मा

8.श्याम सिंह राणा

9.रणबीर गंगवा

10.कृष्ण बेदी

11.श्रुति चौधरी

12.आरती राव

13.राजेश नगर

14.गौरव गौतम

17 Oct 202411:17:00 AM
CM Nayab Singh Saini Oath Live: मैं शपथ लेने जा रहा हूं- अनिल विज

अंबाला से चंडीगढ़ रवाना हुए अनिल विज। उन्होंने कहा कि मेरे पास फ़ोन आया है। मैं शपथ लेने के लिए जा रहा हूं।

17 Oct 202411:14:15 AM
CM Nayab Singh Saini Oath Live: भाजपा और पूरे देश के लिए बहुत बड़ा दिन- केशव प्रसाद मौर्य

नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह हरियाणा, भाजपा और पूरे देश के लिए बहुत बड़ा दिन है। हरियाणा के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। उत्तर प्रदेश की करोड़ों जनता की तरफ से नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनने जा रही सरकार को बहुत-बहुत बधाई।

#WATCH | Chandigarh: On Haryana CM designate Nayab Singh Saini's swearing-in ceremony, UP Dy CM KP Maurya says, "It is a very big day for Haryana, BJP and for the whole country. My greetings to the people of Haryana on the behalf of 25 crore people of Uttar Pradesh. Many… pic.twitter.com/lXc8LBKEpW

— ANI (@ANI) October 17, 2024

17 Oct 202411:09:08 AM
CM Nayab Singh Saini Oath Live: जुएल ओराम ने नायब सैनी को दी बधाई

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह पर केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने कहा कि उन्हें मेरी बधाई। हमने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस खत्म हो रहा है लेकिन उसका अहंकार हर दिन बढ़ता जा रहा है।

#WATCH | Delhi: On Haryana CM designate Nayab Singh Saini's swearing-in ceremony, Union Minister Jual Oram says, "My congratulations to him. We have formed the government for the third consecutive time... and the Congress had to face defeat. The Congress is getting wiped out but… pic.twitter.com/c4rN2cQlfv

— ANI (@ANI) October 17, 2024

17 Oct 202410:59:50 AM
Haryana CM Oath Ceremony LIVE: तीसरी बार भरोसा दिखाने के लिए लोगों का धन्यवाद- नायब सैनी

हरियाणा के मनोनीत सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं डबल इंजन सरकार और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर तीसरी बार भरोसा दिखाने के लिए हरियाणा के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। आने वाले समय में हमारी सरकार काम करेगी। पीएम मोदी का नेतृत्व हरियाणा को तीव्र गति से आगे ले जाएगा।

#WATCH | Panchkula: Haryana CM-designate Nayab Singh Saini says "I want to thank the people of Haryana for showing trust in the double-engine government and the policies of Prime Minister Modi for the third time. In the coming times, our government will work under the leadership… pic.twitter.com/8KWtXkEYXQ

— ANI (@ANI) October 17, 2024

17 Oct 202410:51:14 AM
Haryana CM Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने शपथ से पहले मनसा देवी मंदिर में की पूजा
blog images

शपथ ग्रहण समारोह से पहले हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकुला के मनसा देवी मंदिर में पूजा की।

#WATCH | Ahead of the swearing-in ceremony, Haryana CM-designate Nayab Singh Saini offers prayers at the Mansa Devi Temple in Panchkula pic.twitter.com/1GDVuhbWnA

— ANI (@ANI) October 17, 2024

17 Oct 202410:47:29 AM
Nayab Singh Saini Shapath Grahan LIVE: राव नरबीर सिंह चौथी बार बनेंगे मंत्री

प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा सीट बादशाहपुर से विधायक राव नरबीर सिंह चौथी बार मंत्री बनेंगे। बादशाहपुर से दूसरी बार विधायक बने हैं। 2014 में बादशाहपुर से विधायक चुने जाने के बाद मनोहर लाल सरकार में लोक निर्माण एवं वन मंत्री बने। अब 2024 में चौथी बार विधायक बनने के साथ ही नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री बनने जा रहे हैं।

17 Oct 202410:37:03 AM
Haryana CM Oath Ceremony LIVE: नायब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह पर प्रमोद तिवारी ने कही ये बात

 हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि मुझे बस इतना कहना है कि थोड़ा कम दिखावा करने और राज्य के किसानों और बेरोजगारी दर पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।

#WATCH | On Haryana CM Nayab Singh Saini's oathtaking ceremony, Congress leader Pramod Tiwari says, "PM makes a grand event of everything. He will not see the margin with which they have claimed victory. But they have the right to form the government and they will do it. All I… pic.twitter.com/PCF6ooPJPs

— ANI (@ANI) October 17, 2024

17 Oct 202410:32:55 AM
Nayab Singh Saini Shapath Grahan LIVE: नायब सैनी वाल्मिकी मंदिर में की पूजा अर्चना

शपथ ग्रहण से पहले नायब सैनी ने वाल्मिकी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार राज्य को तेज गति से आगे ले जाएगी।

Haryana CM-designate Nayab Saini offers prayers at Valmiki Temple, says double engine government will take state forward at fast pace

Rea @ANI story | https://t.co/Uidj8lvTvK#Haryana #NayabSaini #BJP #NDA pic.twitter.com/nUlUyWdSCh

— ANI Digital (@ani_digital) October 17, 2024

17 Oct 202410:30:32 AM
Haryana CM Oath Ceremony LIVE नायब सैनी की शपथ के लिए सजा मंच
blog images

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सजा मंच।

17 Oct 202410:09:52 AM
Nayab Singh Saini Oath Taking LIVE: लगातार दूसरी बार लेंगे सीएम पद की शपथ
blog images

हरियाणा के नए सीएम बनने जा रहे नायब सिंह सैनी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

17 Oct 202410:08:20 AM
Haryana CM Oath Ceremony LIVE: पूरे शहर में लगाए गए पोस्टर
blog images

पूरे शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्रियों विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के पोस्टर लगाए गए हैं।

17 Oct 202410:07:18 AM
Nayab Singh Saini Oath Ceremony: सुबह 11 बजे होगा शपथ ग्रहण

 नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण सुबह 11 बजे दशहरा ग्राउंड सेक्टर 5 पंचकूला में होगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us