Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने से गदगद CM मनोहर, घर पहुंचे मुख्यमंत्री और जब पैर छूकर लिया आशीर्वाद...

    Updated: Sat, 10 Feb 2024 03:34 PM (IST)

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज लाल कृष्ण आडवाणी (Bharat Ratna to Lal Krishna Advani) के घर पहुंचे। उन्होंने बीजेपी के दिग्गज नेता को भारत रत्न दि ...और पढ़ें

    लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने से गदगद CM मनोहर
    लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने से गदगद CM मनोहर

    HighLights

    1. लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने से गदगद CM मनोहर
    2. घर पहुंचे मुख्यमंत्री और जब पैर छूकर लिया आशीर्वाद
    3. सीएम ने तीनों महापुरुषों को भारत रत्न दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल नई दिल्ली के दौरे पर हैं। उन्होंने आज भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण अडवाणी (CM Manohar met Lal Krishna Advani) से, बिप्लब कुमार देब जी और प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा से मुलाकात की। भारत सरकार द्वारा लाल कृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का एलान किया गया है।

    पैर छूकर सीएम ने लाल कृष्ण आडवाणी का लिया आशीर्वाद

    सीएम मनोहर लाल आज लाल कृष्ण आडवाणी (Bharat Ratna to Lal Krishna Advani) के घर पहुंचे। उन्होंने बीजेपी के दिग्गज नेता को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर बधाई दी। इस दौरान सीएम मनोहर ने आडवाणी को शॉल पहना कर सम्मान दिया और उनके पैर छू कर आशीर्वाद भी लिया।

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव और कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न देना सम्मान की बात है। उन्होंने तीनों महापुरुषों को भारत रत्न दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

    चौधरी चरण सिंह ने किसान हित और उनकी जरुरतों का रखा ख्याल

    सीएम मनोहर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसान हित और उनके आधारभूत मुद्दों को प्राथमिकता दी है। किसानों के अधिकारों और कल्याण के लिए उन्होंने पूरा जीवन समर्पित किया है।

    खबरें और भी

    आपातकाल में भी लोकतंत्र को जीवित रखने में चौधरी चरण सिंह का अहम योगदान है। वहीं, सीएम मनोहर ने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा ने लोकतांत्रिक मूल्यों को मज़बूत करने और विपक्ष समेत विपक्षी नेताओं को सम्मान देकर संसदीय परंपराओं को मज़बूत किया है।

    भारत को वैश्विक बाजार के लिए खोलने में पूर्व पीएम की अहम भूमिका

    पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा का भारत को वैश्विक बाजार के लिए खोलने और आर्थिक विकास के आधारभूत ढाँचे को मज़बूत करने में उनका अहम योगदान है।

    सीएम मनोहर ने कहा कि कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन ने आधुनिक कृषि और किसानों को आर्थिक मज़बूती देने के लिए काम किया है। आधुनिक समय की कृषि और किसानों की चुनौतियों को दूर करने के लिए उनका योगदान हमेशा अनुकरणीय है।

    यह भी पढ़ें- Haryana: हुड्डा के अविश्वास प्रस्ताव की चुनौती को सीएम मनोहर लाल ने किया स्वीकार, कहा- अब सरकार की सुननी पड़ेगी

    बिप्लब कुमार देब से भी सीएम ने की मुलाकात

    इसी के साथ सीएम ने बिप्लब कुमार देब से भी मुलाकात की। इस बात की जानकारी सीएम ने एक्स हैंडल पर साझा की। उन्होंने लिखा कि आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा के प्रभारी श्री बिप्लब कुमार देब जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री फणीन्द्र नाथ शर्मा जी से मुलाक़ात कर उन्हें “हरियाणा सरकार के 9 अतुलनीय वर्ष” पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर लोकसभा चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

    यह भी पढ़ें- Lal Krishna Advani: रामरथ से भारत रत्न तक, लालकृष्ण आडवाणी ने राजनीति में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को दी नई धार