विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक परिवार, कई फर्में और करोड़ों के काम, पंचकूला में HSVP की टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल; ACB को शिकायत

Published: Sat, 05 Sep 2026 07:00 AM (IST)

पंचकूला में एचएसवीपी के ठेकों में अनियमितताओं और एक ही परिवार की फर्मों को काम देने के आरोप में एंटी ...और पढ़ें

एचएसवीपी में गड़बड़ी के आरोप। जांच की मांग। (सांकेतिक फोटो)

एचएसवीपी में गड़बड़ी के आरोप। जांच की मांग। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. एचएसवीपी ठेकों में एक ही परिवार की फर्मों को काम।

  2. टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता और अनुबंध राशि में वृद्धि।

  3. एसीबी से अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग।

जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) में ठेकों के आवंटन को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के दरवाजे पर शिकायत पहुंची है। शिकायतकर्ता ने एक ही परिवार से संबंधित अलग-अलग फर्मों को काम दिए जाने, टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और अनुबंध राशि में निर्धारित सीमा से अधिक वृद्धि के आरोप लगाए हैं।

इस मामले में आला अधिकारियों की मिलीभगत की भी संभावना है। शिकायत में पूरे मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वालों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई है।

इस संबंध में हेमंत शर्मा ने एसीबी के डीजीपी को शिकायत भेजकर मामले की गहन जांच कराने और जिम्मेदार एक्सईएन, अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, क्योंकि इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है।

हेमंत शर्मा ने शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक और उनके स्टाफ की ओर से कथित तौर पर पांच सदस्यों वाले एक ही परिवार से संबंधित फर्मों को काम आवंटित करने की प्रक्रिया अपनाई गई।

शिकायत में इस परिवार की तीनों कंपनियों का भी उल्लेख किया है। हेमंत शर्मा के अनुसार इनकी एक कंपनी ब्लैकलिस्ट होती है, तो एचएसवीपी के अधिकारी मिलीभगत करके दूसरे भाई या भाभी के नाम की कंपनी को ही टेंडर अलाॅट कर देते हैं।

आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों ने अन्य टेंडरों पर समुचित विचार किए बिना उक्त फर्मों को काम देने की प्रक्रिया अपनाई। साथ ही ठेका राशि में निर्धारित 25 प्रतिशत की अनुमत सीमा से अधिक बढ़ोतरी किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता ने इस संबंध में 16 फरवरी 2025 को मुख्य सतर्कता अधिकारी की ओर से जारी पत्र का हवाला देते हुए उसकी प्रति भी शिकायत के साथ संलग्न करने की बात कही है।

हेमंत शर्मा ने इसी परिवार की कंपनी को बदल-बदल कर टेंडर और करोड़ों रुपये की एन्हांसमेंट टेंडर होने के बाद भी करने पर संबंधित एक्सईएन पर कार्रवाई की जाए।

शिकायतकर्ता ने एसीबी से पूरे मामले की विस्तृत जांच कराकर जिम्मेदारी तय करने और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों अथवा संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की कथित अनियमितताओं से विभाग और सरकार की छवि प्रभावित हो सकती है। हेमंत शर्मा ने विजिलेंस ब्यूरो से एचएसवीपी में टेंडर और ठेका आवंटन की पूरी प्रक्रिया, संबंधित फर्मों के बीच संभावित संबंध तथा ठेका राशि में की गई बढ़ोतरी की जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।