Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Politics: विधानसभा चुनाव लोकसभा के साथ हो या अलग, कांग्रेस पूरी तरह है तैयार : भूपेंद्र हुड्डा

    Updated: Thu, 04 Jan 2024 01:26 AM (IST)

    हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने साफ किया है कि विधानसभा चुनाव लोकसभा के स ...और पढ़ें

    भूपेंद्र हुड्डा बोले- आम चुनाव हो या विधानसभा चुनाव , कांग्रेस तैयार
    भूपेंद्र हुड्डा बोले- आम चुनाव हो या विधानसभा चुनाव , कांग्रेस तैयार

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली, चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने साफ किया है कि विधानसभा चुनाव लोकसभा के साथ हों या अलग, कांग्रेस इनके लिए पूरी तरह तैयार है। दिल्ली में दोनों नेताओं ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नूंह से घर-घर कांग्रेस अभियान शुरू हो चुका है।

    पार्टी ने 2024 चुनावी वर्ष को लेकर अपनी तैयारी पूरी की हुई हैं। कांग्रेस संगठन के गठन नहीं होने पर दोनों नेताओं ने कहा कि पार्टी में अब तक 36 पूर्व विधायक शामिल हो चुके हैं। सभी जिलों के प्रभारी काम कर रहे हैं। 

    भाजपा दे रही 80 पार का नारा

    संगठन मजबूत नहीं होता तो अनेक वरिष्ठ नेता पार्टी में आने को इच्छुक नहीं होते। कांग्रेस का ग्राफ राज्य में लगातार बढ़ रहा है। हुड्डा ने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा ने 75 पार का नारा दिया था तो 40 सीटें आई। अब भाजपा 80 पार का नारा दे रही है तो उसकी 20 सीटें भी आ जाएं तो गनीमत है।

    एसआरके की संदेश यात्रा को लेकर उदयभान ने प्रभारी के सुर में सुर मिलाया

    कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी (एसआरके ग्रुप) की तिकड़ी की संदेश यात्रा को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि उन्हें या प्रदेश कांग्रेस कमेटी को इस कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं है। प्रदेश प्रभारी ने भी इसका संज्ञान लिया है। इस मुद्दे पर वही उनसे बात कर रहे हैं। उदयभान ने कहा कि सभी मिलकर चलेंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा। उदयभान ने कहा कि एसआरके की संदेश यात्रा पर जो प्रभारी दीपक बाबरिया कह रहे हैं, वही मेरी राय है। 

    खबरें और भी

    आम आदमी पार्टी का नहीं है कोई अस्तित्व

    उदयभान ने लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से गठजोड़ पर कहा कि गठबंधन का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा। जिसका जहां जितना हक होगा, उसे मिल जाएगा। लेकिन आम आदमी पार्टी का प्रदेश में कोई वजूद नहीं है। राज्य में सिर्फ कांग्रेस ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में धरातल पर मजबूत है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा का जिक्र करते हुए उदयभान ने बताया कि इस बार यात्रा में हरियाणा शामिल नहीं है।

    चार जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेताओं की बैठक लेंगे। इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा की डबल डिजिट में भी सीट नहीं आएगी।