विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Politics: सदस्यता अभियान के साथ अब संगठनात्मक चुनाव की तैयारी में जुटी BJP, सभी जिलों में चुनाव अधिकारी नियुक्त

Updated: Sun, 22 Dec 2024 08:31 PM (IST)

हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठनात्मक चुनाव की तैयारी में जुट गई है। सभी 22 जिलों में संगठन खड़ा करने के लिए जिला चुनाव अधिकारी ...और पढ़ें

हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली। फाइल फोटो
हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली। फाइल फोटो

HighLights

  1. सभी 22 जिलों में जिला चुनाव अधिकारी किए नियुक्त।
  2. आज और कल सभी विधानसभा क्षेत्रों में होंगी बैठकें।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सदस्यता अभियान के साथ अब संगठनात्मक चुनाव की तैयारी में जुट गई है। सभी 22 जिलों में संगठन खड़ा करने के लिए जिला चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो संगठन चुनाव की प्रक्रिया को पूरा कराएंगे। इसके अलावा सोमवार और मंगलवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें होंगी, जिसके लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई गई है।

प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. अर्चना गुप्ता ने अधिकतर जिलों में पूर्व मंत्रियों को चुनाव प्रभारी बनाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा का संगठन पर्व चल रहा है। अब प्रत्येक बूथ पर तीन सक्रिय सदस्य बनाने का काम भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। भाजपा के सभी सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारियां दी जाएंगी और जल्द ही बूथ रचना का काम भी शुरू किया जाएगा।

इनको सौंपी जिलों में चुनाव की कमान

        जिला - चुनाव अधिकारी

  1. पंचकूला - कमलेश ढांडा, पूर्व मंत्री
  2. अंबाला - कंवरपाल गुर्जर, पूर्व मंत्री
  3. यमुनानगर - असीम गोयल, पूर्व मंत्री
  4. कुरुक्षेत्र - डा. बनवारी लाल, पूर्व मंत्री
  5. कैथल - रवि बतान
  6. करनाल -ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष
  7. पानीपत -मीना चौहान
  8. सोनीपत -अशोक गुर्जर और प्रदीप जैन
  9. जींद -कविता जैन, पूर्व मंत्री
  10. रोहतक -संदीप जोशी
  11. झज्जर -बिशंबर वाल्मीकि, पूर्व मंत्री
  12. सिरसा -जवाहर सैनी, मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी
  13. हिसार -पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा और सुनीता दांगी
  14. फतेहाबाद -आशा खेदड़
  15. भिवानी -संजय सिंह, पूर्व मंत्री
  16. दादरी -राजबाला एडवोकेट
  17. रेवाड़ी -जेपी दलाल, पूर्व मंत्री
  18. महेंद्रगढ़ -डा. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री
  19. गुरुग्राम -नरेन्द्र गुप्ता और राहुल राणा
  20. नूंह -धुम्मन सिंह किरमिच
  21. पलवल -रामअवतार वाल्मीकि
  22. फरीदाबाद -सत्यप्रकाश जरावता और प्रवीन जैन