हरियाणा में मतदाता सूची में गलतियां ठीक कराने के लिए आगे नहीं आ रहे लोग, सुधार की अंतिम तिथि 31 अगस्त
हरियाणा में 44 लाख से अधिक मतदाताओं की सूचियों में नाम या रिश्ते संबंधी त्रुटियां पाई गई हैं, जिन्हें सुधारने के लिए लोग कम रुचि दिखा रहे हैं। ...और पढ़ें
-1786365740054_m.webp)
मतदाता सूची में गलतियां ठीक कराने आगे नहीं आ रहे लोग। फाइल फोटो
HighLights
हरियाणा में 44 लाख से अधिक मतदाताओं की सूची में त्रुटियां।
चुनाव आयोग के नोटिसों का वितरण मात्र 19.87 प्रतिशत।
मतदाता पहचान पत्र सुधार की अंतिम तिथि 31 अगस्त।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान 44 लाख 83 हजार 676 मतदाताओं के विवरण में नाम, पिता/पति के नाम अथवा रिश्ते से संबंधित कमियां सामने आई हैं। इन कमियों को दुरुस्त कराने के लिए चुनाव आयोग की ओर से नोटिस जनरेट किए गए हैं।
इनमें से 8 लाख 91 हजार 79 नोटिस संबंधित मतदाताओं तक पहुंचाए जा चुके हैं। यह स्थिति 10 अगस्त 2026 तक की है। सभी मतदाताओं को अपने मतदाता पहचान पत्रों में सुधार के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया गया है। मतदाता पहचान पत्रों में दर्ज कमियां ठीक कराने के लिए आने वालों ने अभी खास रुचि नहीं दिखाई है। इसका कारण निर्वाचन विभाग द्वारा पूरी कराई जाने वाली औपचारिकताओं को माना जा रहा है।
जिलेवार आंकड़ों के अनुसार फरीदाबाद में सबसे अधिक 6,83,647 मतदाताओं के रिकार्ड में ऐसी कमियां मिली हैं। यहां सभी के लिए नोटिस जनरेट किए गए हैं, जबकि 55,733 नोटिस वितरित हो चुके हैं। इसके बाद हिसार में 2,83,747, सोनीपत में 2,82,239, करनाल में 2,68,827, पानीपत में 2,30,273 और जींद में 1,97,588 मतदाताओं के रिकार्ड में सुधार की जरूरत सामने आई है।
जिला-वार पूरा आंकड़ा
- अंबाला
- 1,91,906
- 43,467
- भिवानी
- 1,57,469
- 33,338
- चरखी दादरी
- 50,524
- 28,978
- फरीदाबाद
- 6,83,647
- 55,733
- फतेहाबाद
- 1,05,106
- 27,940
- गुरुग्राम
- 4,74,870
- 9,328
- हिसार
- 2,83,747
- 59,637
- झज्जर
- 1,53,038
- 50,706
- जींद
- 1,97,588
- 37,863
- कैथल
- 1,19,955
- 48,191
- करनाल
- 2,68,827
- 37,084
- कुरुक्षेत्र
- 1,11,738
- 60,077
- महेंद्रगढ़
- 1,25,328
- 37,078
- नूंह
- 1,80,057
- 31,408
- पलवल
- 1,48,461
- 32,140
- पंचकूला
- 1,03,682
- 8,313
- पानीपत
- 2,30,273
- 97,552
- रेवाड़ी
- 1,12,302
- 18,205
- रोहतक
- 1,72,896
- 18,346
- सिरसा
- 1,68,308
- 48,086
- सोनीपत
- 2,82,239
- 61,928
- यमुनानगर
- 1,61,715
- 45,681
- कुल
- 44,83,676
- 8,91,079
गुरुग्राम और पंचकूला में नोटिस वितरण सबसे कम
आंकड़ों का विश्लेषण करें तो नोटिस जनरेट किए जाने की तुलना में अब तक करीब 19.87 प्रतिशत नोटिस ही वितरित हुए हैं। यानी लगभग 35.93 लाख नोटिस अभी वितरित किया जाना बाकी है। नोटिस वितरण के मामले में पानीपत 97,552, सोनीपत 61,928, कुरुक्षेत्र 60,077 और हिसार 59,637 के साथ आगे हैं।
खबरें और भी
वहीं, गुरुग्राम में 4,74,870 नोटिसों में से केवल 9,328 तथा पंचकूला में 1,03,682 में से सिर्फ 8,313 नोटिस वितरित हुए हैं। गुरुग्राम में वितरण का अनुपात करीब 1.96 प्रतिशत और पंचकूला में करीब 8.02 प्रतिशत है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्री निवास के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची में दर्ज विवरण की शुद्धता सुनिश्चित करना है, ताकि नाम, पिता/पति का नाम और मतदाता से संबंधित रिश्ते की जानकारी में मौजूद त्रुटियों को समय रहते ठीक किया जा सके।