Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में मंगलवार से तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे बिजली कर्मचारी, वार्ता बेनतीजा रहने पर किया एलान

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 06:42 PM (IST)

    हरियाणा में बिजली कर्मचारी 11, 12 और 13 अगस्त को तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों की मांगों पर हरियाणा पावर यूटिलिटीज के साथ वार्ता बेनतीजा रह ...और पढ़ें

    बिजली कर्मचारियों ने किया तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल का एलान।

    बिजली कर्मचारियों ने किया तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल का एलान।

    HighLights

    1. पंचकूला में हरियाणा पावर यूटिलिटीज से वार्ता विफल रही।

    2. मांगों पर ठोस निर्णय न होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

    3. प्रदेशभर में 11, 12 और 13 अगस्त को होगी हड़ताल।

    जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा और हरियाणा पावर यूटिलिटीज के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच रविवार को शक्ति भवन पंचकूला में करीब दो घंटे चली वार्ता बेनतीजा रही।

    कर्मचारियों की लंबित मांगों और बिजली क्षेत्र से जुड़े नीतिगत मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन किसी भी प्रमुख मांग पर ठोस निर्णय नहीं हो सका। इसके बाद मोर्चा ने 11, 12 और 13 अगस्त की पहले घोषित तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल को तय कार्यक्रम के अनुसार करने का फैसला लिया।

    मोर्चा के प्रतिनिधियों ने बैठक में कर्मचारियों और अधिकारियों की मांगें मजबूती से रखीं। उनका आरोप है कि सरकार और निगम प्रबंधन का रवैया नकारात्मक रहा। अधिकारियों ने मांगों को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन देते हुए हड़ताल स्थगित करने का आग्रह किया, लेकिन मोर्चा ने केवल आश्वासन पर पीछे हटने से इनकार कर दिया।

    मोर्चा ने कहा कि जब तक मांगों पर ठोस, लिखित और सकारात्मक निर्णय नहीं होता, हड़ताल स्थगित नहीं की जाएगी। पदाधिकारियों ने कहा कि यह लड़ाई अब केवल कर्मचारियों की मांगों तक सीमित नहीं है, बल्कि किसान, मजदूर, कर्मचारी वर्ग के अधिकारों और बिजली क्षेत्र के भविष्य से भी जुड़ी है।

    मोर्चा ने प्रदेश के सभी बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों से तीनों दिन पूर्ण एकजुटता के साथ हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया है। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

    खबरें और भी