विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा कांग्रेस का पंचकूला में जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने चुनाव आयोग कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई

Published: Thu, 08 Oct 2026 11:55 AM (IST)

हरियाणा कांग्रेस ने पंचकूला में 'लोकतंत्र बचाओ सप्ताह' के तहत जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मतदाता अधिकारों, चुनावी पारदर्शिता और ...और पढ़ें

वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत पंचकूला में प्रदर्शन करते हरियाणा कांग्रेस के कार्यकर्ता।

वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत पंचकूला में प्रदर्शन करते हरियाणा कांग्रेस के कार्यकर्ता।

HighLights

  1. पंचकूला में 'लोकतंत्र बचाओ सप्ताह' के तहत कांग्रेस का प्रदर्शन।

  2. राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय की ओर पैदल मार्च किया।

  3. मतदाता सूची पारदर्शिता और ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग।

जागरण संवाददाता , पंचकूला। ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ और कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत हरियाणा कांग्रेस का पंचकूला में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।

कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च निकालते हुए सेक्टर-17 स्थित राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय की तरफ बढ़े। पुलिस ने सेक्टर-17 और आयोग कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई। पुलिस की ओर से यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी इंतजाम किए गए हैं।

कांग्रेस का कहना है कि अभियान के जरिए मतदाता अधिकार, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दों को उठाया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की।

कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूचियों और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी प्रदर्शन कर रही है और उनके पद से हटाए जाने की मांग उठा रही है।

कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने 8 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन का आह्वान किया है। पंचकूला में होने वाले कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं भी शामिल हुए हैं।