Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से हरियाणा कांग्रेस को फायदा, लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टी; ये है मास्टर प्लान

    Updated: Sat, 03 Feb 2024 10:20 AM (IST)

    Haryana Politics News राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के लिए हरियाणा कांग्रेस की ओर से एक्शन ...और पढ़ें

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बहाने लोकसभा की तैयारी में जुटे हरियाणा के कांग्रेसी
    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बहाने लोकसभा की तैयारी में जुटे हरियाणा के कांग्रेसी

    HighLights

    1. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बहाने लोकसभा की तैयारी में जुटे हरियाणा के कांग्रेसी
    2. घर-घर पहुंचाई जाएगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संदेश
    3. लोकसभाओं की क्षेत्रवार बैठकें करेगी कांग्रेस

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Haryana Politics News:  राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra)   का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के लिए हरियाणा कांग्रेस की ओर से एक्शन प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत, हर विधानसभा क्षेत्र में 25 से 50 बूथ के ग्रुप बनाए जाएंगे, जो प्रतिदिन दो बूथ के हिसाब से 25 दिन तक गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करेंगे।

    लोकसभाओं की क्षेत्रवार बैठकें करेगी कांग्रेस

    प्रत्येक कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, फ्रंटल संगठनों, विभागों व कांग्रेस से जुड़े सामाजिक क्षेत्र के व्यक्तियों को जनसंपर्क यात्रा में आवश्यक रूप से शामिल होने के लिए कहा गया है। इन कार्यक्रमों को अंतिम रूप प्रदान करने के लिए तीन से पांच फरवरी के बीच लोकसभाओं की क्षेत्रवार बैठकें होंगी।

    घर-घर पहुंचाई जाएगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संदेश

    हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया के नेतृत्व में नई दिल्ली में आयोजित कार्यशाला में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदेश को ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान’ के माध्यम से गांव, शहर और हर घर तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई।

    यह भी पढ़ें-  Haryana Crime: विनोद पानू और कौशल चौधरी गैंग ने कराई थी मातूराम हलवाई के बाहर फायरिंग, मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार

    दीपक बाबरिया ने क्या कहा? 

    पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया ने बताया कि अगले 20 से 25 दिनों में हर दिन कम से कम दो बूथों का दौरा कर कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित करेंगे और राहुल गांधी की न्याय यात्रा के संदेश का प्रचार-प्रसार करेंगे। अभियान के दौरान ब्लाक पंचायत/जिला पंचायत, सेक्टर/मंडल में कार्य करने वाले प्रत्येक कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उस ग्रुप के साथ संबंधित इलाकों में होने वाले दो दिन के दौरे में शामिल रहेंगे।

    खबरें और भी

    बैठक में कौन रहेगा मौजूद? 

    आगामी दिनों में हर ब्लॉक पंचायत/जिला/सेक्टर/मंडल समिति संदेश यात्रा में अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहकर कार्य करेगी। लोकसभा क्षेत्र के हिसाब से इसकी तैयारी के लिए एक मीटिंग तीन फरवरी से पांच फरवरी के बीच रखी जाएगी, जिसमें पार्टी विधायक, पूर्व विधायक, जिले के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों व विभागों, प्रकोष्ठ के चेयरमैन, संसदीय प्रत्याशी, पूर्व प्रत्याशी, एआइसीसी डेलीगेट व स्टेट डेलीगेट मौजूद रहेंगे।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather: वर्षा से साफ हुई करनाल-अंबाला की हवा, नौ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट; जानें आपके शहर में मौसम का हाल