विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Election: चुनाव से पहले भाजपा का बागियों पर एक्शन, रणजीत चौटाला समेत 8 नेताओं को पार्टी से निकाला

Updated: Mon, 30 Sep 2024 08:20 AM (IST)

हरियाणा में भाजपा ने पार्टी से बगावत करके चुनाव लड़ रहे बागियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पार्टी ने पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला समेत आठ बागी नेताओं पार ...और पढ़ें

रणजीत चौटाला समेत आठ बागी नेताओं पर गिरी गाज (फाइल फोटो)
रणजीत चौटाला समेत आठ बागी नेताओं पर गिरी गाज (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सीएम नायब सैनी के खिलाफ लड़ रहे संदीप गर्ग भी निष्काषित।
  2. रानियां सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े रहे हैं रणजीत चौटाला।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा ने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला समेत आठ बागी नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। कांग्रेस भी 24 बागियों को पार्टी से निकाल चुकी है।

रानियां से निर्दलीय लड़ रहे रणजीत चौटाला

पूर्व बिजली मंत्री रणजीत चौटाला सिरसा की रानियां सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े रहे हैं। वह 2019 में निर्दलीय जीतकर आए थे और पूरे पांच साल तक भाजपा सरकार में मंत्री रहे। भाजपा ने उन्हें हिसार से लोकसभा चुनाव लड़वाया, लेकिन वह हार गए।

इन नेताओं पर भी हुई कार्रवाई

कार्रवाई की जद में आए अन्य नेताओं में संदीप गर्ग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्वाचन क्षेत्र लाडवा से चुनाव लड़ रहे हैं। संदीप गर्ग कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भी टिकट के दावेदार थे, लेकिन नवीन जिंदल के आने के बाद उन्होंने दावेदारी वापस ले ली थी।

अन्य नेताओं में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नवीन गोयल, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जिलेराम शर्मा, देवेंद्र कादियान, राधा अहलावत, केहर सिंह रावत, बचन सिंह आर्य और देवेंद्र कौशिक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Haryana Chunav 2024: राजनीतिक दलों में अचानक बढ़ने लगा दलित प्रेम, सभी अपने पाले में करने की कर रहे कोशिश

5 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट

बता दें कि हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के लिए चुनाव आयोग के साथ-साथ सभी राजनीतिक दल भी तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- 'हर अग्निवीर को मिलेगी पेंशन वाली नौकरी', अमित शाह ने बताया- अग्निपथ योजना से युवाओं को कितना मिलेगा फायदा