Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandigarh News: मोरनी में बारिश के साथ गिरे ओले, सड़क पर बिछी सफेद चादर

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 11:02 PM (IST)

    पंचकूला के मोरनी में बुधवार को बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई। मोरनी में ओले भी गिरे जिसके बाद मोरनी का तापमान काफी कम हो गया। वहीं बारिश के बाद ओल ...और पढ़ें

    मोरनी में बारिश के साथ गिरे ओले, सड़क पर बिछी दिखी सफेद चादर।
    मोरनी में बारिश के साथ गिरे ओले, सड़क पर बिछी दिखी सफेद चादर।

    जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा का पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में बुधवार को बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। बारिश के साथ ओले और बर्फ पहाड़ियों पर गिरी। मोरनी में शिमला जैसा नजारा देखने को मिल रहा था। देर शाम बारिश के बाद हुई बर्फबारी का नजारा देखते ही बन रहा था।

    मोरनी में गिरे ओले

    पंचकूला से मोरनी घूमने गए जयपाल ने बताया कि शाम को जब वह वापस पंचकूला आ रहे थे तो काफी जगह पर मोरनी में ओले गिरे थे। पहाड़ियों के ऊपर बर्फ जमी हुई थी। उन्होंने इस बर्फबारी के साथ अपनी सेल्फी भी ली। उन्होंने कहा कि मोरनी में इतनी बर्फ और ओले पहली बार देखने को मिले हैं।

    ये भी पढ़ें: Haryana: पंचकूला से अयोध्याजी तक तीन दिन चलेगी बस सेवा, महज इतने रुपये में कर पाएंगे श्रीराम दरबार की यात्रा