Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana: 24 जनवरी को सीएम मनोहर लाल देंगे प्रदेश को सौगात, करीब 2000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

    By Anurag Aggarwa Edited By: Deepak Saxena
    Updated: Mon, 22 Jan 2024 07:04 PM (IST)

    24 जनवरी को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल प्रदेशवासियों को दो हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। सीएम मनोहर लाल हिसार से वर्चुअली 146 वि ...और पढ़ें

    24 जनवरी को सीएम मनोहर लाल देंगे प्रदेश को सौगात (फाइल फोटो)।
    24 जनवरी को सीएम मनोहर लाल देंगे प्रदेश को सौगात (फाइल फोटो)।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेशवासियों को 24 जनवरी को करीब दो हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री जिला हिसार से वर्चुअली 146 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। यह परियोजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और सिंचाई एवं जल प्रबंधन पर केंद्रित हैं।

    इन परियोजनाओं में 1370 करोड़ रुपये की 75 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 712 करोड़ रुपये की 71 परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल है। मुख्यमंत्री द्वारा 10 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। शेष परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास अन्य जिलों में केंद्रीय मंत्री, हरियाणा सरकार के मंत्रियों, सांसदों व विधायकों द्वारा किया जाएगा।

    रेवाड़ी- नारनौल रेलवे लाइन पर फोर लेन आरओबी का निर्माण

    बड़ी परियोजनाओं में 333 करोड़ रुपये की लागत से सेक्टर-78 फरीदाबाद में अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर के नए भवन का निर्माण, 185 करोड़ रुपये की लागत से पंजाब सीमा से रतिया-फतेहाबाद-भट्टू-भादरा से राजस्थान सीमा तक बुढलाडा सड़क का सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण तथा 86 करोड़ रुपये की लागत से रेवाड़ी-नारनौल रेलवे लाइन पर फोर लेन आरओबी का निर्माण शामिल है।

    इसके अलावा 76 करोड़ रुपये की लागत से सनोली-पानीपत रोड (जीटी रोड एनएच-44) तक का सुधार कार्य, 60 करोड़ रुपये की लागत से चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में टीचिंग ब्लाक-।।। का निर्माण और 55 करोड़ रुपये की लागत से रतिया शहर में नहर आधारित जल घर के निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Haryana: आप नेता अनुराग ढांडा ने दिल्ली और पंजाब सरकार की रामराज्य से तुलना, बोले- हरियाणा में बनी सरकार तो...

    अमृत योजना के तहत होगा सोनीपत को जलापूर्ति

    मुख्यमंत्री द्वारा 87 करोड़ रुपये से पानीपत टाउन में 15 एमएलडी और 25 एमएलडी क्षमता के दो एसटीपी, 62 करोड़ रुपये की लागत से सोनीपत शहर में ट्रीटेड वेस्ट वाटर के दोबारा उपयोग के लिए सीवरेज नेटवर्क का विस्तार तथा 58 करोड़ रुपये की लागत से जिला सोनीपत में 10 गांवों के लिए जलापूर्ति योजना का विस्तार सहित अमृत योजना के तहत सोनीपत शहर के शेष क्षेत्रों में जल वितरण प्रणाली का उद्घाटन किया जाएगा।

    मनोहर लाल ने इससे पहले भी कई बार डिजिटल माध्यम से पूरे प्रदेश में विकास परियोजनाओं का उद़्घाटन व शिलान्यास किया है। इस तरह डिजिटली एक ही स्थान से इतने व्यापक स्तर पर परियोजनाओं का उद़्घाटन व शिलान्यास करना ई-गवर्नेंस का एक बड़ा उदाहरण है, जिससे संसाधन, श्रम, समय और धन की बचत होती है।

    ये भी पढ़ें:  Bhiwani News: रामलीला में हनुमान का रोल निभा रहे शख्स की हार्ट अटैक से मौत, डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल