विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chandigarh News: CM खट्टर ने मेजर आशीष के शहीद होने पर जताया दुख, कहा- 'उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा'

By Deepak SaxenaEdited By: Deepak Saxena
Updated: Fri, 15 Sep 2023 05:33 PM (IST)

CM Manohar Lal expressed grief अनंतनाग में शहीद हुए मेजर आशीष धौंचक (Major Ashish dhonchak) का आज उनके पैतृक गांव बिंझौल में अंतिम संस्कार किया गया। व ...और पढ़ें

CM खट्टर ने मेजर आशीष के शहीद होने पर जताया दुख।
CM खट्टर ने मेजर आशीष के शहीद होने पर जताया दुख।

चंडीगढ़, जागरण संवाददाता: बीते 13 सितंबर को कश्मीर के अनंतनाग में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले मेजर आशीष धौंचक का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पैतृक गांव बिंझौल में हुए अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

मेजर आशीष धौंचक को सेना की टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी दी और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेजर आशीष को श्रद्धांजलि देते हुए अपना शोक संदेश भेजा। मुख्यमंत्री के शोक संदेश को उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने पढ़ा और मुख्यमंत्री की तरफ से पुष्पचक्र अर्पित कर मेजर को नमन किया।

दुख की घड़ी में हरियाणा सरकार साथ: CM खट्टर

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि हरियाणा सरकार दुख की इस घड़ी में मेजर आशीष के परिवार के साथ खड़ी है। मां भारती के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले मेजर आशीष के बलिदान को हमेशा याद रखा जायेगा। उनके इस सर्वोच्‍च बलिदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है।

पुष्प वर्षा के साथ लगे भारत मां के नारे

शुक्रवार सुबह सेना वाहन के जरिए उनके पार्थिव शरीर को टीडीआई स्थित उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को बिंझौल ले जाया गया। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और जगह जगह उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प वर्षा की गई। स्कूली बच्चों ने भारत माता की जय के नारे लगाए।

लेफ्टिनेंट जनरल, विधायक सहित कई लोग रहे मौजूद

सेना की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए। पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज सहित अन्य गणमान्यों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें: Jind News: आईईएस विक्रम ढुल को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, इंजीनियरिंग के क्षेत्र में दिया महत्वपूर्ण योगदान