Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandigarh News: भूपेंद्र हुड्डा मानने लगे मनोहर के डिजिटल हरियाणा का जलवा, सीएम के कॉर्डिनेटर ने कांग्रेस पर कसा तंज

    By Anurag AggarwaEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 10:54 PM (IST)

    सीएम मनोहर लाल के चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने हुड्डा के यू-टर्न पर चुटकी लेते हुए तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हु्ड्डा अ ...और पढ़ें

    सीएम के कॉर्डिनेटर ने कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कसा तंज।
    सीएम के कॉर्डिनेटर ने कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कसा तंज।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी अब यह मानने लगे हैं कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया जन उपयोगी तथा कारगर है। हुड्डा ने दो दिन पहले एक प्रेस कान्फ्रेंस में अपने पुराने दावों से यू-टर्न लेते हुए कहा है कि वे डिजिटलाइजेशन के खिलाफ नहीं हैं और यह बहुत ही शानदार प्रक्रिया है।

    कांग्रेस के कर्म ही उसे सत्ता से दूर रखते हैं: सुदेश कटारिया

    सुदेश कटारिया ने कहा कि कुछ दिन पहले तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा कहा करते थे कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो वह डिजिटलाइजेशन को खत्म कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार द्वारा आरंभ किए गए जन उपयोग के सभी पोर्टल बंद कर देंगे। अब हुड्डा कह रहे हैं कि उन्होंने सभी पोर्टल बंद करने की बात कभी नहीं कही, बल्कि यह कहा कि कुछ पोर्टल बंद करेंगे।

    सुदेश कटारिया ने कहा कि न नौ मण तेल होगा और न राधा नाचेगी। कांग्रेस देश और प्रदेश में कभी सत्ता में नहीं आएगी, क्योंकि कांग्रेस के कर्म ही उसे हमेशा सत्ता से दूर रखेंगे।

    ये भी पढ़ें: 'डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन खराब, बुढ़ापा पेंशन योजना धोखा', अंत्योदय महासम्मेलन को लेकर बरसे दीपेंद्र हुड्डा

    अंत्योदय महासम्मेलन में शुरू की पांच नई योजनाएं

    चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर ने कहा कि प्रदेश की 50 प्रतिशत से अधिक आबादी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने सरकारी योजनाओं के लाभ से कवर किया है। करनाल के अंत्योदय महासम्मेलन में पांच नई योजनाएं आरंभ की गई हैं।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करनाल के अंत्योदय महासम्मेलन में स्वयं गिनवाया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार एक दर्जन योजनाओं-परियोजनाओं के लाभ में पूरे देश में नंबर वन है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है। उसका नाम सुनना भी लोग पसंद नहीं करते।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Jind News: छात्राओं से यौन उत्पीड़न मामले में महिला आयोग सख्त, आरोपित प्रिंसिपल की गिरफ्तारी के आदेश, DGP को लिखा पत्र