विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Politics: ...तो इस कारण टूटा हरियाणा में BJP-JJP का गठबंधन, दुष्यंत चौटाला की क्या थी मांग

Updated: Tue, 12 Mar 2024 01:27 PM (IST)

चुनाव आयोग अब किसी भी दिन लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता की घोषणा कर सकता है। ऐसे में हर दल चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। जिसमें भाजपा सबसे आगे दिखाई ...और पढ़ें

Haryana News: भाजपा और मनोहर लाल सभी सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव।
Haryana News: भाजपा और मनोहर लाल सभी सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरियाणा 2019 में भाजपा (Haryana BJP) ने राज्य में मनोहर लाल (Manohar Lal) के नेतृत्व में जननायक जनता पार्टी (JJP) के साथ सरकार बनाई थी। तब भाजपा को 90 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीट मिली थी। दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) सहित जननायक जनता पार्टी के 10 विधायक बने थे। छह निर्दलीय विधायक बने थे।

जजपा के लिए दुष्यंत चौटाला मांग रहे थे दो सीट 

भाजपा चाहती तो छह निर्दलीयों के साथ तब सरकार बना सकती थी लेकिन सरकार के स्थायित्व के चलते जजपा के साथ गठबंधन की सरकार बनाई। अब लोकसभा चुनाव में भाजपा मोदी की गारंटी की लहर के चलते राज्य की सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला ले चुकी है लेकिन गठबंधन दल होने के नाते जजपा के लिए दुष्यंत चौटाला दो सीट की मांग कर रहे थे।

लेकिन भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व में राज्य भाजपा नेताओं के आग्रह पर यह मांग ठुकरा दी। इसके चलते दुष्यंत चौटाला के सामने अब स्वयं सहित जजपा के दाे अन्य मंत्रियों देवेंद्र बबली और अनूप धानक के साथ सरकार से इस्तीफा देने का विकल्प था लेकिन दुष्यंत ने इसमें देरी की।

यह भी पढ़ें: Haryana Political Crisis: अब मनोहर लाल का क्या होगा भविष्य? राजनीतिक हलकों में लगाए जा रहे कई कयास

मनोहर लाल दोबारा ले सकते हैं शपथ

इसमें मनोहर लाल जजपा मंत्रियों को बर्खास्त कर सकती थी लेकिन भाजपा ने राजनीतिक रूप से यह निर्णय लिया कि पूरी सरकार का इस्तीफा दिया जाए। मुख्यमंत्री सहित पूरी कैबिनेट का इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। अब मनोहर लाल दोबारा भाजपा व अन्य समान विचार वाले विधायकों के साथ दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

यह भी पढ़ें: हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री होंगे नायब सिंह सैनी, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर; शाम पांच बजे लेंगे शपथ