विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलवल में ऑटो से फोन चोरी कर यूपीआई के जरिए एक लाख की ठगी, मामला दर्ज

Published: Fri, 09 Oct 2026 04:59 PM (IST)

पलवल में ऑटो में सफर के दौरान एक युवक का फोन चोरी हो गया, जिसके बाद अज्ञात आरोपियों ने यूपीआई ...और पढ़ें

पलवल में ऑटो से फोन चोरी कर यूपीआई के जरिए एक लाख की ठगी  ( एआई जेनरेटेड इमेज )

पलवल में ऑटो से फोन चोरी कर यूपीआई के जरिए एक लाख की ठगी ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. ऑटो में सफर के दौरान युवक का फोन चोरी हुआ।

  2. चोरों ने यूपीआई से 1.01 लाख रुपये की ठगी की।

  3. साइबर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज।

जागरण संवाददाता, पलवल। ऑटो में सफर के दौरान फोन चोरी कर यूपीआइ के माध्यम से 1.01 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टीकरी गुर्जर गांव निवासी सुमित के अनुसार वह निजी कंपनी में कार्यरत हैं। वह पलवल से गदपुरी जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुए थे। ऑटो में उनके साथ तीन अन्य लोग पीछे बैठे थे।

मौके से जा चुके थे सभी लोग 

पलवल बस स्टैंड के पास उन्होंने अपने मोबाइल से एक ऑनलाइन भुगतान करने की कोशिश की, जो असफल रहा।

इसके बाद गदपुरी पहुंचकर किराया देकर जब वे ऑटो से उतरे और अपना फोन चेक किया, तो मोबाइल गायब मिला। पीड़ित जब तक ऑटो की तलाश में वापस लौटा, तब तक ऑटो चालक और उसमें सवार अन्य व्यक्ति मौके से जा चुके थे।

फोन चुराने के बाद किए यूपीआई लेन देन

आरोपितों ने पीड़ित का फोन चुराने के बाद उससे कई यूपीआइ लेनदेन किए। पीड़ित के बैंक खाते से कुल 1,01,000 रुपये की अलग-अलग नौ किस्तों में ट्रांजैक्शन की गई।

इस राशि में से करीब 60,000 रुपये पीड़ित की पत्नी प्रियंका के एसबीआई बैंक खाते में स्थानांतरित किए गए और फिर वहां से आरोपितों ने पैसे अपने निजी खातों में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर काल कर शिकायत दर्ज कराई।