पलवल में ऑटो में बैठे दो यात्री निकले लुटेरे, ड्राइवर से 28 हजार कैश और मोबाइल लूटकर हुए फरार
पलवल के होडल थाना क्षेत्र में ऑटो में लिफ्ट देने के बहाने एक चालक को लूटा गया। बदमाशों ने चालक से 27,800 रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने जा ...और पढ़ें

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
HighLights
होडल में ऑटो में लिफ्ट देकर चालक से लूट।
बदमाशों ने 27,800 रुपये नकद और मोबाइल छीना।
पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, पलवल। होडल थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबरी मोड़ के पास ऑटो में लिफ्ट देकर लूटपाट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने हाथापाई कर पीड़ित का मोबाइल फोन और 27 हजार 800 रुपये नकद छीन लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में नूंह के निवाना निवासी आदिल ने बताया कि वह चालक का काम करता है। 9 अगस्त को सुबह करीब नौ बजे उसने अपनी गाड़ी बाबरी मोड़ पर दूसरे चालक को सौंपी और अपने घर पुन्हाना जाने के लिए एक ऑटो में सवार हो गया।
शिकायत के मुताबिक, उस ऑटो में चालक के अलावा दो सवारियां पहले से बैठी हुई थीं। ओमवीर अस्पताल से करीब 500 मीटर आगे बढ़ने पर पीड़ित ने ऑटो रुकवाया और आदिल के साथ हाथापाई शुरू कर दी। आरोपितों ने उसके पास मौजूद 27,800 रुपये नकद और मोबाइल फोन छीनकर उसे मौके पर ही नीचे उतार दिया और ऑटो लेकर फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित अपने घर पहुंचा और स्वजन को पूरी बीती बात बताई, जिसके बाद वह अपनी शिकायत लेकर थाना होडल पहुंचा।
यह भी पढ़ें- पलवल ढाबा हत्याकांड: खाना न देने पर कर्मचारी को स्कॉर्पियो से कुचलने वाला दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- पलवल के हसनपुर में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से पानी को तरस रहे हाथीमान मोहल्ले के लोग