Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NH-919 पर सफर बना आफत: गड्ढामुक्त दावों की खुली पोल, डेढ़ साल से हिचकोले खाने को मजबूर वाहन चालक

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 10:45 PM (IST)

    सोहना-भिवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग-919 डेढ़ साल बाद भी गड्ढामुक्त नहीं हो पाया है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। धीमी गति से चल रहे ...और पढ़ें

    AI जनरेटेड।

    AI जनरेटेड।

    शिशपाल सहरावत, तावड़ू। मेवात में सोहना से भिवाड़ी को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-919 की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

    करीब डेढ़ साल पहले सड़क को गड्ढामुक्त करने के लिए टेंडर जारी होने के बावजूद कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य और जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण तावड़ू से सोहना के महज 13 किलोमीटर का सफर तय करने में लोगों को तीन से चार घंटे तक लग रहे हैं।

    हर वक्त हादसे का खतरा

    बता दें कि आए दिन लगने वाले जाम ने वाहन चालकों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। लेकिन लोक निर्माण विभाग का मार्ग की तरफ कोई ध्यान नहीं। इन गड्ढों में कई बार वाहन फंस जाते और हादसा की हर वक्त आशंका बनी रहती है। शासन प्रशासन का ध्यान नहीं होने की वजह से राहगीर परेशान हैं।

    जानकारी के अनुसार, मार्च 2025 में करीब एक करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से 24 किलोमीटर लंबे मार्ग को गड्ढामुक्त करने का टेंडर दिल्ली की चौधरी कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया था।

    लोगों को मिलेगी राहत

    टेंडर मिलने के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्द ही सड़क की हालत सुधरेगी और नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और औद्योगिक क्षेत्रों में आने-जाने वाले श्रमिकों को राहत मिलेगी। लेकिन डेढ़ साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सड़क की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार शिकारपुर चौराहा, केएमपी फ्लाईओवर के नीचे, निजामपुर गांव और खोरी कलां क्षेत्र में सड़क की हालत सबसे ज्यादा खराब है। कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहनों की रफ्तार थम जाती है। शिकारपुर चौराहे पर तो कई बार लंबा जाम लग जाता है। जाम के कारण वाहन चालकों को आसपास के गांवों के रास्तों से होकर निकलना पड़ता है।

    खबरें और भी

    सबसे अधिक परेशानी भिवाड़ी की औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले श्रमिकों और रोजाना सोहना-तावड़ू आने-जाने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि राजमार्ग का निर्माण कार्य तय समय में पूरा कर यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जाए।

    यह भी पढ़ें- ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, नोएडा के सेक्टर 75 में बनेंगी नई सड़कें; जल्द शुरू होगा काम

    रविवार शाम को भी वह छह बजे कंपनी शोरूम से निकले थे रात 11 बजे घर पहुंचे। सरकार और प्रशासन को इस और भी ध्यान देना चाहिए। - रवि पंवार, इंडरी

    रविवार को वह सुबह नौ बजे भिवाड़ी से चले थे,आठ किलोमीटर की दूरी तय करने में चार घंटे लग गए। इतना समय तो भिवाड़ी से जयपुर जाने में भी नहीं लगता। - वीरेंद्र गोयल ,मंडी व्यापारी

    राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढे सही में जानलेवा साबित हो रहे हैं। पिछले दिनों भी एक बाइक सवार गड्ढे से बचने के चक्कर में बुरी तरह फिसल कर घायल हो गया, प्रशासन को इस पर भी ध्यान देना चाहिए। - आजाद अली, पंचायत सदस्य, खोरी कला

    सबसे जर्जर हालत सड़क की उनके गांव में है। बीच-बीच में गढ्ढों में रोड़ी तो डाल देते हैं,उसके अगले दिन फिर वही हालात। काम फाइलों में ज्यादा धरातल पर कम दिखाई देता है। - शब्बीर अहमद, निजामपुर

    बीते दिनों क्षेत्र में हुई लगातार भारी बारिश के चलते सड़कों में गड्ढे ज्यादा हो गए थे। अब जल्द ही दोबारा इस पर काम शुरू कराया जाएगा। वह भी नहीं चाहते कि आमजन को आवागमन में किसी तरह की कोई परेशानी हो। - प्रदीप संधू, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी एवं बीएंडआर, नूंह

    यह सही है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह हुए गड्ढों से लोगों को परेशानी हो रही है,जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जल्द ही संबंधित अधिकारियों और वेयरहाउस संचालकों संग बैठक कर उनके आवागमन की समय सीमा निर्धारित की जाएगी। विशेष कर वेयरहाउस से आने वाले बड़े कंटेनर के लिए रात का समय रात आठ बजे से सुबह सात बजे निर्धारित किया जाएगा। - जितेंद्र गर्ग, एसडीएम, तावड़ू